Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

नैनीताल में 23 पीएसी के जवान मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप..

नैनीताल में 23 पीएसी के जवान मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप..

ए​क्टिव मरीजों की संख्या अब 183..

 

 

 

उत्तराखंड: कोरोना के मामले एक बार फिर से डराने लगे हैं। पिछले एक हफ्ते से हर दिन कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। सबसे ज्यादा चिंता की बात ये है कि पुलिस कर्मी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को भी नैनीताल जिले में तब हड़कंप मच गया जब पीएसी के 23 जवान कोरोना पॉजीटिव निकल गए। जिसके बाद से चिंता की लकीरें बढ़ गईं हैं। जिसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जो पुलिस के जवान कोरोना पॉजिटिव हुए हैं उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।

पुलिस महकमे की चिंता बढ़ी..

आपको बता दे कि हरिद्वार में सोमवार को ही राष्ट्रपति के कार्यक्रम में वीवीआईपी ड्यूटी के लिए आए 15 से ज्यादा पुलिस के जवान कोरोना पॉजीटिव निकले। अब बुधवार को नैनीताल जिले के बैलपड़ाव में आईआरबी में पीएसी के 23 जवान कोरोना पॉजीटिव निकल गए। रैपिड एंटीजन टेस्ट के दौरान पॉजीटिव आए जवानों से पुलिस महकमे की चिंता बढ़ गई है। हल्द्वानी के एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना हैं कि पीएसी के ये जवान जगह-जगह ड्यूटी के लिए भेजे जाते हैं। कौन जवान कहां से कोरोना संक्रमित हुआ, इसके लिए जवानों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाएगी।

 

ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने रेपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजीटिव आने वाले 23 जवानों के सैंपल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भी भेजे हैं। नैनीताल जिले की एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत के शासन के निर्देश के अनुसार पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच हो रही है। जिसके रेंडम सेंपल लिए जा रहे हैं। आपको बता दे कि इससे पहले डीजीपी अशोक कुमार ने भी सभी पुलिस जवानों के कोरोना जांच के आदेश दिए थे जिसके बाद सैंपलिंग तेज की गई हैं।

बता दे कि उत्तराखंड में 1 दिसंबर को एक्टिव कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 183 है, जिसमें से 53 नए मामले बुधवार को ही सामने आए। इनमें से 29 मरीज नैनीताल, देहरादून में आठ, हरिद्वार में 14 पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव निकला। बुधवार को 16 हजार ज्यादा कोविड सेंपल जांच के लिए भेजे गए।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top