Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में अब तक 22 लाख 89 हजार 713 श्रद्धालुओं ने किये दर्शन..

चारधाम यात्रा में अब तक 22 लाख 89 हजार 713 श्रद्धालुओं ने किये दर्शन..

 

 

 

 

 

 

 

चारधाम यात्रा शुरू होते ही धामों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ हैं। हर दिन चारधाम यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ आगे बढ़ रही है। बता दे कि अब तक चारों धामों में मंगलवार शाम तक कुल 22 लाख 89 हजार 713 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये हैं

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा शुरू होते ही धामों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ हैं। हर दिन चारधाम यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ आगे बढ़ रही है। बता दे कि अब तक चारों धामों में मंगलवार शाम तक कुल 22 लाख 89 हजार 713 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।लेकिन अब मानसून की दस्तक के साथ ही यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होने लगी है। प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं की संख्या घट रही है।

वही अगर हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा की बात करे तो यहां एक लाख 19 हजार 580 तीर्थ यात्री पहुंचे। वहां हिमपात के कारण सोमवार को कई घंटे यात्रा बाधित रही। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरीश गौड़ ने मंगलवार शाम तक के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि बद्रीनाथ धाम कपाट 08 मई को खुले थे

तब से 21 जून शाम 4 बजे तक 806229 यात्री यहां दर्शन के लिए पहुंचे। केदारनाथ धाम के कपाट 06 मई को खुले थे। उसके बाद से अब तक 765431 श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसमें हेलीकॉप्टर से आए 78004 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।वहीं गौड़ का कहना हैं कि गंगोत्री धाम में 21 जून तक कुल 404607 और इसी दिन यमुनोत्री धाम में अभी तक कुल 313446 यात्री दर्शन के लिए पहुंचे हैं। उनका कहना हैं कि अभी तक चारों धामो में संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 2289713 हो गई है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top