उत्तराखंड

गुनकोट गांव में घर पर गिरा पेड़, 1 ही परिवार के 2 लोगों की मौत 7 घायल..

गुनकोट गांव में घर पर गिरा पेड़, 1 ही परिवार के 2 लोगों की मौत 7 घायल..

उत्तराखंड: लगातार हो रही भीषण बारिश के बाद जगह जगह से भूस्खलन, बादल फटने और नदियों में उफान की खबरें सामने आ रही हैं। बागेश्वर जिले से भी एक दुखद खबर सामने आई है। जहां बागेश्वर के गुनकोट गांव में भारी बारिश के बाद पेड़ मकान के ऊपर गिर गया। इस भीषण हादसे में परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन ने टीम गांव में भेज दी है।

 

आपको बता दे कि गुनकोट गांव में एक विशालकाय पेड़ एक घर के ऊपर गिर गया है। जिसमे 1 ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पेड़ गिरने से गीता देवी , 46 वर्ष आदित्य राम ,10 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कैलाश राम 54 वर्ष, पूरन राम 31 वर्ष, मनोज कुमार 20 वर्ष, निर्मला देवी 35 वर्ष, रेनू 26 वर्ष, मोहन राम 80 वर्ष और मनोज कुमार घायल हो गए हैं। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने मीडिया से इस बारे में बात की। उनका कहना हैं कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस टीम और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर है। घटना तड़के सुबह दो बजे की है। जिला मुख्यालय से तीन बजे तक राहत बचाव को टीम गांव पहुंची।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top