उत्तराखंड

भूस्खलन से बद्रीनाथ हाईवे सहित 146 सड़कें बंद, जगह-जगह फंसे यात्री..

भूस्खलन से बद्रीनाथ हाईवे सहित 146 सड़कें बंद, जगह-जगह फंसे यात्री..

 

 

 

 

 

 

भूस्खलन के चलते बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। हाईवे बंद होने से जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। प्रशासन द्वारा बंद सड़काें को खोलने का काम किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम बाधा बना हुआ है।

 

उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश मुसीबत बनती जा रही है। बारिश के बाद भूस्खलन से जगह जगह सड़कों पर मलबा आ रहा हैं। जिससे चारधाम यात्रा मार्ग के साथ ही अन्य मार्ग भी बंद हो रहे हैं। भूस्खलन के चलते बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। हाईवे बंद होने से जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। प्रशासन द्वारा बंद सड़काें को खोलने का काम किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम बाधा बना हुआ है। बारिश की वजह से पुल टूटने और भूस्खलन की वजह से 146 सड़कों पर यातायात ठप है।

 

सड़कों को खोलने के लिए 235 जेसीबी लगाई गई हैं। मोरी ब्लॉक में सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश से हरकी दून घाटी को जोड़ने वाले मोरी-सांकरी मोटर मार्ग का 20 मीटर हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। जिससे पार्क क्षेत्र के करीब 22 गांव अलग-थलग पड़ गए। बारिश के कारण कई भवनों में मलबा घुसने के साथ ही सेब बागवानों के बगीचों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top