Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

अचानक पलट गया स्कूली बच्चों से भरा वाहन, क़ई बच्चे हो गए घायल..

अचानक पलट गया स्कूली बच्चों से भरा वाहन, क़ई बच्चे हो गए घायल..

एक छात्रा की हालत बिगड़ी, एम्स रेफर..

 

 

 

उत्तराखंड: ऋषिकेश में गूलर-पावकी देवी रोड पर बांसकाटल के पास स्कूली बच्चों से भरा एक छोटा लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना में चालक और 14 स्कूली बच्चे भी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पजेगांव में भर्ती कराया। वाहन में 22 स्कूली बच्चे सवार थे। उधर, सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाई गई छात्रा मोनिका पुत्री प्यारेलाल, निवासी ग्राम भैरगिड, थाना मुनिकीरेती का स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसे चिकित्सकों ने एम्स रेफर कर दिया। एम्स में छात्रा का उपचार चल रहा है।

घटना स्थल प्र मौजूद स्थानीय निवासी भरत सिंह का कहना हैं कि सोमवार दोपहर को राजकीय इंटर कॉलेज घेराधार के बच्चों की छुट्टी हुई। इस दौरान करीब ढाई बजे उद्यान विभाग का एक लोडर वाहन क्यारा जमोला गांव से सामान छोड़कर वापस गूलर की ओर आ रहा था। स्कूल के पास 22 बच्चे लोडर में बैठ गए।

 

बांसकाटल और टिपरी के बीच वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में मोनिका पुत्री प्यारेलाल, मनीषा कैंतुरा पुत्री किशन सिंह, रेशमा कैंतुरा पुत्री दीवान सिंह, सचिन पुत्र दीवान सिंह, गणेश पुत्र नरेंद्र सिंह, पार्वती पुत्री राजेंद्र सिंह, सचिन पुत्र जगमोहन सिंह, शीतल पुत्री रमेश सिंह, रिंकी पुंडीर पुत्री गजे सिंह, सुभाष कैंतुरा पुत्र गजे सिंह, अनीता पुंडीर पुत्री भगवान सिंह, अंजली कैैैंतुरा पुत्री मोर सिंह, अनीश पुंडीर पुत्र मकान सिंह, राहुल पुत्र शोभन सिंह घायल हो गए।

 

सभी बच्चे बांसकाटल और भैरगिड गांव निवासी हैं। कुछ बच्चों को राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पजेगांव में भर्ती किया गया। वहीं आठ बच्चों को 108 सेवा की मदद से सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भर्ती किया गया। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली सब घटना स्थल की ओर भागे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई।

 

मुनिकीरेती थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी का कहना हैं कि चालक विजय शर्मा पुत्र प्रद्युमन शर्मा निवासी चंद्रमणी नयागांव देहरादून की सूझबूझ से बड़ा हादसा घटित होने से बच गया। वाहन चालक का कहना हैं कि जैसे ही उनका वाहन अनियंत्रित होने लगा तो उन्होंने अपना वाहन पहाड़ी पर टकरा दिया।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top