Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

रूस के हमले में भारतीय छात्र की मौत, निर्णायक दौर में जंग..

रूस के हमले में भारतीय छात्र की मौत, निर्णायक दौर में जंग..

आज रात कीव पर बड़ा हमला कर सकता है रूस, चेतावनी जारी..

 

 

 

 

 

क्रेन की राजधानी कीव में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया गया है।यूक्रेन में भारतीय दूतावास की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। कहा गया है कि सभी भारतीय आज ही यूक्रेन की राजधानी को हर हाल में छोड़ दें।

 

देश-विदेश: रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग बढ़ती ही जा रही है। बेलारूस में सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही है। इस बीच रूस ने परमाणु ट्रायड की तैयारी भी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला बढ़ रहा है। इसकी सेटेलाइट तस्वीरें भी जारी हुई हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में इमरजेंसी डिबेट के पक्ष में 29 वोट पड़े हैं। भारत समेत 13 देशों ने इस वोटिंग में भाग नहीं लिया।

खारकीव में भारतीय छात्र की मौत

रूस-यूक्रेन के बीच जंग में एक भारतीय छात्र की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक, खारकीव में रूसी गोलीबारी में छात्र की मौत हुई है। साथ ही यूक्रेन की राजधानी कीव में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। कहा गया है कि सभी भारतीय आज ही यूक्रेन की राजधानी को हर हाल में छोड़ दें। वे कीव से निकलने के लिए ट्रेन, बस या किसी भी चीज का सहारा लें। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन गंगा में अब वायु सेना भी मदद करेगी। सूत्रों के अनुसार , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायु सेना से भी इस अभियान में जुड़ने के लिए कहा है। इसके तहत वायु सेना के कई C-17 विमान आज ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं।

 

यूक्रेन में निर्णायक जंग की तैयारी में पुतिन

यूक्रेन में जंग के छठे दिन रूसी सेना ने हमले और भी तेज कर दिए हैं। राजधानी कीव को चारों ओर से घेर लिया गया है। इस बीच रूस के दो शहरों में रूस ने मिसाइलों और तोप से हमला कर यूक्रेन की सेना को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। माना जा रहा है कि, कीव में आज रात बहुत बड़ा हमला हो सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top