देश/ विदेश

उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन

देहरादून डेस्क : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) की सोमवार सुबह 10:44 बजे को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। आनंद सिंह लंबे समय बीमार चल रहे थे। लिवर व किडनी में समस्या बढ़ने के कारण 13 मार्च को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। लेकिन मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के कारण रविवार देर रात उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। अब शव को उनके पैतृक गांव पंचूर (उत्तराखंड) लाया जा रहा है।

रविवार को डायलिसिस हुई थी

सीएम योगी के पिता आनंद सिंह को एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती किया गया था। गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। रविवार को उनका डायलिसिस भी कराया गया था।

वन विभाग से रिटायर हुए थे आनंद सिंह

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के गढ़वाल जिले के यमकेश्वर के पंचूर गांव के रहने वाले थे। वे वन विभाग में रेंजर थे। साल 1991 में सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद से ही वे अपने परिवार के साथ गांव में रहते थे। योगी आदित्यनाथ के बचपन का नाम अजय सिंह बिष्ट है। लेकिन उन्होंने बाल्यकाल में ही अपना परिवार छोड़ दिया था और गोरक्षनाथ मंदिर के महंत व नाथ संप्रदाय के संत महंत अवेद्यनाथ के पास चले गए थे। बाद में अवेद्यनाथ की जगह योगी आदित्यनाथ ने ली। योगी आदित्यनाथ चुनाव के सिलसिले में उत्तराखंड जाते थे तो उनका परिवार उनसे मिलने आता था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top