उत्तराखंड

दिवाली पर 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला प्रोत्साहन राशि का तोहफा..

दिवाली पर 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला प्रोत्साहन राशि का तोहफा..

 

 

 

 

 

 

 

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रदेश की आंगनबाडी कर्मचारियों को एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।शुक्रवार को इस संबंध में निर्देश दिया जाएगा।

 

 

 

उत्तराखंड: दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रदेश की आंगनबाडी कर्मचारियों को एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।शुक्रवार को इस संबंध में निर्देश दिया जाएगा। महिला अधिकारिता एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरिचंद सेमवाल के अनुसार विभाग की मंत्री रेखा आर्य के एक प्रस्ताव के जवाब में मुख्यमंत्री ने आंगनबाडी कर्मियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने के निर्देश दिये हैं।

निर्देश विभाग को मिल चुके हैं। शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा। सचिव ने यह भी बताया कि ऐसा पहली बार है जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिवाली से पहले अक्तूबर महीने का वेतन जारी कर दिया गया।

दीपावली से पहले ही दिया अक्तूबर महीने का मानदेय..

आपको बता दे कि उत्तराखंड की 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दीपावली से पहले ही अक्तूबर महीने का मानदेय दे दिया गया। गुरुवार को एक कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्य ने पीएफएमएस के माध्यम से मानदेय के 23.48 करोड़ रुपये जारी किए। धनराशि जारी करने के दौरान महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरिचंद सेमवाल, एसके सिंह, विक्रम आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top