मैक्स अस्पताल में चल रहा था इलाज
देहरादून। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार कार्यक्रम में कीटनाशक खाने वाले ट्रांसपोर्ट व्यापारी प्रकाश पांडे की मृत्यु हो गई है। पांडे की मौत देहरादून के नामी मैक्स अस्पताल में हुई।
पांडे को गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया था। हल्द्वानी निवासी प्रकाश पांडे में शनिवार (6 जनवरी) को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में चल रहे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दर्शन कार्यक्रम की दौरान कीटनाशक पदार्थ खा लिया था। उन्होंने जीएसटी और नोटबंदी से अपने कारोबार को हुए घाटे का जिक्र करते हुए मौजूदा प्रदेश सरकार पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाया था।
पांडे के कीटनाशक पदार्थ खाने की बात पता चलते ही उन्हें मंत्री के सरकारी वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था।