उत्तराखंड

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जताया शोक

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जताया शोक , पद्चिह्नों पर चलने का संकल्प

रुद्रप्रयाग। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आकस्मिक निधन से केदारघाटी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सुबह जैसे ही टीवी पर अटल जी की तबियत ज्यादा खराब होने का समाचार आया। तभी से लोगों के बीच चर्चा का विषय अटल जी का ही नाम था। लोग दिनभर टीवी पर उनके स्वास्थ्य की खबरों को ही देखते रहे। सांय पांच बजकर पांच मिनट पर जैसे ही उनके निधन का समाचार आया। सभी स्तब्ध रह गये। मानों दुनिया ठहर सी गई। शुक्रवार सुबह 10 बजे शहर के सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति नगर पंचायत के सभागार में एकत्रित हुए और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल के प्रेरक प्रसंगों को साझा करते हुए उनके पद्चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा में नपं के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक खत्री, वरिष्ठ नागरिक चन्द्रशेखर बेंजवाल, श्रीनन्द जमलोकी, एपी बगवाड़ी, व्यापार संघ संरक्षक राजेश बगवाड़ी, अध्यक्ष मोहन रौतेला, सचिव अनिल कोठियाल, पूर्व दायित्वधारी बीना बिष्ट, पूर्व प्रधान बलबीर लाल, प्रमोद गुसाईं, जेपी सकलानी, उमेश काण्डपाल, मनोज राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं रुद्रप्रयाग में भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जिला मुख्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा कि स्व. अटल के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्प्ति सेमवाल, भाजपा पूर्व नगराध्यक्ष अरूण कप्रवाण, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रावत, मोहन सिंह बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बत्र्वाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top