उत्तराखंड

सोनप्रयाग में पहाड़ी दुकान में गिरा मलबा, एक व्यक्ति घायल

सोनप्रयाग में शुक्रवार सुबह पहाड़ी टूटने से एक अस्थाई दुकान ध्वस्त हो गई और दुकान के अंदर रह रहा व्यक्ति पहाड़ी से आये मलबे में दब गया।

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में शुक्रवार सुबह पहाड़ी टूटने से एक अस्थाई दुकान ध्वस्त हो गई और दुकान के अंदर रह रहा व्यक्ति पहाड़ी से आये मलबे में दब गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को मलबे से बाहर निकालकर चिकित्सालय पहुंचाया।

पहाड़ में बारिश का कहर जा रही है। बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। जिस कारण दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार सुबह छह बजकर 10 मिनट पर केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। जिस कारण एक अस्थाई दुकान मलबे की चपेट में आ गई और दुकान के अंदर रह रहा व्यापारी भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को मलबे से बाहर निकालकर चिकित्सालय पहुंचाया। उक्त घटना में मनीष गोयल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गोयल निवासी हापुड़ उत्तर प्रदेश घायल हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top