उत्तराखंड

सैन्य सम्मान संग हुआ अंतिम संस्कार

सैन्य सम्मान संग हुआ अंतिम संस्कार ,शहीद हमीर सिंह पोखरियाल की अंतिम यात्रा पूर्णानंद घाट पर पहुंची

ऋषिकेश : ऋषिकेश से गुमानीवाला गांव से शुरू होकर शहीद हमीर सिंह पोखरियाल की अंतिम यात्रा पूर्णानंद घाट पर पहुंची। जहां सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। भीड़ में शामिल लोग ‘भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा हमीर तेरा नाम रहेगा’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहेविधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के अलावा भाजपा कांग्रेस सहित विभन्नि राजनीतिक दलों के लोग शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।अंतिम यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। शहीद के सम्मान में व्यापारियों ने भी अपने प्रतष्ठिान बंद रखे। मार्ग पर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा की गई।

बता दें कि ऋषिकेश के गुमानीवाला श्यामपुर निवासी राईफलमैन हमीर पोखरियाल (27) सुबह 6 बजे आतंकियो से लोहा लेते वक्त शहीद हो गए थे। वह पोखरियाल के लम्बगांव के मूल निवासी थे। हमीर पोखरियाल 2012 में लैंसडाउन सैन्य छावनी से गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। वर्तमान में 36 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। शहीद के पिता सीमा सशस्त्र बल (एसएसबी) में सब इंस्पेक्टर हैं। शहीद के चाचा शैलेंद्र पोखरियाल और आलेंद्र पोखरियाल भी सेना में हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top