उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू..

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू..

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में आज से चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने जा रहे हैं। यह पंजीकरण हरिद्वार और ऋषिकेश में सुबह सात से शाम सात बजे तक किए जाएंगे। अब श्रद्धालु ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण भी करवा सकता है। बता दे कि 10 मई को केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो जायेगा। पर्यटन विभाग की ओर से चारधाम यात्रा की तैयारी पूरी कर ली हैं। साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण के साथ आज से ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी शुरू कर दी है। अब श्रद्धालु ऋषिकेश और हरिद्वार से ऑफलाइन पंजीकरण करवा सकता है। इसके लिए छह काउंटर बनाए गए हैं। इन पर हर धाम के लिए पांच-पांच सौ यात्रियों के पंजीकरण किए जाएंगे।

आपको बता दे कि पर्यटन विभाग की ओर से पंजीकरण काउंटर खोले जाते हैं। इसमें धर्मनगरी में भी पर्यटन विभाग के कार्यालय परिसर में छह काउंटर खोल दिए गए हैं। काउंटरों पर बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए पांच-पांच सौ स्लॉट यात्रियों की बुकिंग के लिए पंजीकरण किए जाएंगे। केंद्रों पर पंजीकरण के लिए इंटरनेट सुविधा, लाइट, बिजली के साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां, हवा और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top