Uttarakhand DIPR
खेल

ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ ‘युवराज सिंह माफी मांगो’? लोगों के निशाने पर…

ट्विटर पर मंगलवार को सुबह से ही युवराज सिंह के खिलाफ एक ट्रेंड चल रहा है, जिसमें लोगों की ओर से माफी मांगने को कहा जा रहा है…

क्या है ये पूरा विवाद समझिए..

सोशल मीडिया पर फिर निशाने पर आए युवराज सिंह…

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ ‘युवराज सिंह माफी मांगो’…

देश-विदेश : देश में लंबे वक्त से क्रिकेट पूरी तरह से बंद है लेकिन क्रिकेटर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बीच टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह मंगलवार को सोशल मीडिया पर हजारों लोगों के निशाने पर रहे. एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान युवराज ने कुछ ऐसा कह दिया कि ट्विटर पर लगातार ‘युवराज सिंह माफी मांगो’ ट्रेंड कर रहा है.

क्या है सोशल मीडिया पर ट्रेंड?

मंगलवार सुबह से ही ट्विटर पर एक हैशटैग चलाया जा रहा है, जिसमें #युवराज_सिंह_माफी_मांगो की मांग की जा रही है. इस हैशटैग के साथ अबतक करीब तीस हजार से अधिक ट्वीट हो चुके हैं, जबकि इससे जुड़े कई अलग-अलग ट्रेंड भी चलाए जा रहे हैं.

हजारों की संख्या में लोग युवराज सिंह को भला-बुरा कह रहे हैं और माफी मांगने को लेकर कह रहे हैं.

युवराज सिंह ने ऐसा क्या कह दिया?

दरअसल, लॉकडाउन के इस वक्त में कई क्रिकेटर रोज़ इंस्टाग्राम पर लाइव आकर चर्चा कर रहे हैं. बीते दिनों युवराज सिंह ने भारतीय ओपनर रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बात की थी.

इसी दौरान चर्चा के बीच जब कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को लेकर चर्चा हुई, तो युवराज सिंह ने एक जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया. अब इसी को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल छिड़ गया है. युवराज सिंह ने जिस शब्द का प्रयोग किया, उसे एक जाति के लोग अपना अपमान बता रहे हैं.

https://twitter.com/RohitBahujan/status/1267707319225389057?s=20
पहले भी निशाने पर आ चुके हैं युवराज…

बता दें कि पिछले कुछ समय में ये दूसरा मौका है, जब इस तरह युवराज सिंह को सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले जब युवराज सिंह ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी के फाउंडेशन को लेकर आर्थिक मदद की अपील की थी, तब भी लोगों ने उन्हें ट्विटर पर निशाने पर लिया था.

अब एक बार फिर लोगों की ओर से अपील की जा रही है कि युवराज सिंह माफी मांगें. कुछ ट्विटर यूजर लिख रहे हैं कि भारत में सेलेब्रिटी लगातार जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, इस तरह छोटी जाति के लोगों को निशाना बनाया जाता है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top