पहले स्थान पर पहुंचा रामानंद सागर का ‘श्री कृष्णा’ सीरियल…
मनोरंजन : बार्क की 20वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है। इस लिस्ट में टीआरपी के खेल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 19वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में रामानंद सागर के ‘श्रीकृष्णा’ दूसरे नंबर पर थे। लेकिन इस हफ्ते के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। 20वें हफ्ते की टीआरपी का खेल पूरी तरह पलट गया है।
श्री कृष्ण :
बार्क की 19वें हफ्ते की आई रिपोर्ट में जहां इस धारावाहिक को दूसरा स्थान मिला था। तो वहीं अब 20वें हफ्ते में ‘श्रीकृष्णा’ बाजी मारते हुए पहले पायदान पर आ पहुंचे हैं। जिसे देखकर लगता है कि दर्शकों को नटखट श्री कृष्ण की बाल लीलाएं खूब भा रही हैं।
बाबा ऐसो वर ढूंढो :
इस बार दूसरे नंबर पर ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ सीरियल पहुंच गया है। इस सीरियल ने तीसरे हफ्ते में बार्क की रिपोर्ट में एंट्री मारी थी और तब से ही ये पैर जमाए खड़ा हुआ है। ये सीरियल दंगल चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है। सीरियल एक छोटे कद की लड़की की कहानी है।
महिमा शनिदेव की :
इस हफ्ते में तीसरे नंबर पर ‘महिमा शनि देव की’ ने अपना नाम दर्ज करा लिया है। ये पौराणिक धारावाहिक भी दंगल चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है। ये धारावाहिक भी प्रसारण के बाद से टॉप में जगह बनाने में कामयाब रहा है।
महाभारत :
तो वहीं चौथे नंबर पर जगह बनाई है महाभारत ने। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाली महाभारत साल 2013 में आई थी। जिसके दोबारा प्रसारण को भी खूब पसंद किया जा रहा है। ‘महाभारत’ में सौरभ राज जैन, शाहीर शेख, पूजा शर्मा के अलावा कई और कलाकार नजर आए। शो में सौरभ राज जैन ने भगवान कृष्ण तो शाहीर शेख ने अर्जुन का किरदार निभाया था।
रामायण :
इस बार ‘रामायण’ को इस लिस्ट में पांचवा स्थान मिला है। ये रामायण है साल 2008 में इमेजिट टीवी पर प्रसारित होने वाली रामायण। जिसमें गुरमीत और देबीना ने भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाया था।
टीआरपी: इस हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स
1. श्री कृष्णा
2. बाबा ऐसो वर ढूंढो
3. महिमा शनिदेव की
4. महाभारत
5. रामायण