देश/ विदेश

नशे में रेप की कोशिश कर रहा था युवक, महिला ने सिर दीवार पर दे मारा, मौके पर ही मौत..

नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार

नशे में रेप की कोशिश कर रहा था युवक, महिला ने सिर दीवार पर दे मारा, मौके पर ही मौत..

देश-विदेश : शराब के नशे में महिला से रेप करने की कोशिश में एक युवक को जान से हाथ धोना पड़ा। सूरत शहर के परवत पाटिया इलाके से एक युवक का शव बरामद हुआ था। युवक का सिर फूटा हुआ था और दीवार पर खून के धब्बे थे। मामले में पुलिस ने एक श्रमिक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने बताया कि युवक शराब के नशे में उससे दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। इसलिए उसने उसका सिर दीवार पर दे मारा था।

 

जानकारी के अनुसार युवक रूपेश उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और सूरत में मजदूरी करता था। हत्या के बाद महिला ने दीवार पर लगा खून भी साफ करने की कोशिश की सूरत शहर के परवत पाटिया इलाके से एक युवक का शव बरामद हुआ था। युवक का ‌सिर फूटा हुआ था और दीवार पर खून के धब्बे थे। इससे प्राथमिक जांच में ही साफ हो गया था कि उसकी हत्या दीवार से टकराकर की गई है। मामले में पुलिस ने एक श्रमिक महिला को अरेस्ट किया है। महिला ने बताया कि युवक शराब के नशे में उससे दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। इसलिए उसने उसका सिर दीवार पर दे मारा था।

युवक ने महिला को ब्रिज के पास किसी काम से कहकर बुलाया था आरोपी महिला गीता ने पूछताछ में बताया कि रूपेश उसका परिचित था और वे साथ में ही मजदूरी किया करते थे। रूपेश ने शनिवार रात गीता को ब्रिज के पास बुलाया था। रूपेश शराब के नशे में था और इसी दौरान उसने जोर-जबर्दस्ती शुरू कर दी। इसी बीच गीता ने उसका सिर ब्रिज की दीवार पर दे मारा। काफी खून बहने से रूपेश की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top