Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

बिना पूछे जमीन बेचने पर युवक ने अपनी पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काट दिया..

बिना पूछे जमीन

बिना पूछे जमीन बेचने पर युवक ने अपनी पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काट दिया..

देश-विदेश : बिहार के सिवान में एक शख्स ने जमीन विवाद में अपनी पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है. ये घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव की है जहां शिवकांत उर्फ राजू यादव ने अपनी पत्नी और बेटी का क़त्ल किया है. पुलिस के अनुसार परिवार में एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और राजू की पत्नी ने उससे बिना पूछे जमीन को किसी और शख्स के नाम कर दिया.

 

 

जानकारी के अनुसार राजू की पत्नी के नाम पर एक जमीन थी जिसे वह अपने नाम पर कराना चाहता था. लेकिन पत्नी ने इस जमीन को बिना बताए ही किसी और के नाम कर दिया. इसका पता चलते ही राजू गुस्से में आ गया और उसने धारधार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया. इस दौरान घर में मौजूद बेटियों ने मां को बचाने की कोशिश की तो राजू ने एक बेटी की भी हत्या कर दी. दूसरी बेटी की हालत भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

 

 

क्या है पूरा मामला..

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला चोरी-छुपे जमीन बेच देने का नज़र आ रहा है. जानकारी के अनुसार जमीन को राजू ने ही पत्नी के नाम पर खरीदा था लेकिन बाद में दोनों के बाच रिश्तों में तनाव आ गया. पत्नी ने राजू को बिना बताए ही इस जमीन की रजिस्ट्री किसी और शख्स के नाम कर दी. इसी से राजू गुस्से में पागल हो गया और उसने सोमवार की रात पत्नी रीता देवी और 12 साल की बेटी निक्की कुमारी को मौत के घाट उतारा.

 

 

प्रत्यदर्शियों के अनुसार क़त्ल करने के बाद भी राजू काफी देर तक वहीं खड़ा रहा और उसने बेटी को भी बचाने की कोशिश भी नहीं की. राजू की बड़ी बेटी 15 वर्षीय सोनू की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार राजू स्थानीय डीएवी महाविद्यालय में चपरासी है. गिरफ्तार राजू यादव टड़वा पंचायत के पूर्व मुखिया वीरेंद्र यादव का बेटा है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top