उत्तराखंड

फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी..

फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी..

उत्तराखंड : रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप, पीलीकोठी, चामुंडा मंदिर निवासी देवनाथ दास सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। वह 38 वर्षीय पत्नी कल्पना और पुत्र दीपक के साथ रहता है। सोमवार सुबह देवनाथ रोज की भांति ही आठ बजे के आसपास डयूटी के लिए चला गया था। दोपहर में पुत्र दीपक भी टयूशन के लिए चला गया। इस दौरान कल्पना घर में अकेली थी।

 

बताया जा रहा है कि उसने दुपटटे का फंदा बनाया और उसमें लटक गई। कुछ देर बाद पड़ोसी महिला उनके घर पहुंची तो वह लटकी हुई मिली। यह देख उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और देवनाथ के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर ट्रांजिट कैंप चौकी से एसआई अर्जुन गिरी महिला पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

एसआई अर्जुन गिरी ने बताया कि परिजनों का कहना था कि दो-तीन साल पहले कल्पना के नस फट गई थी। तब से वह मानसिक रूप से कमजोर थी और उसका शहर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top