Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

77 फीट लंबे इस सांप को जिसने भी देखा वह रहा गया दंग..

77 फीट लंबे

77 फीट लंबे इस सांप को जिसने भी देखा वह रहा गया दंग..

सोशल : ज़्यादातर लोगों के लिए स्नोमैन बनाना ही मुश्किल होता है, लेकिन अमेरिका के कोलोरैडो प्रदेश में एक परिवार ने बर्फ़ का एक बड़ा सा सांप बना डाला जिससे अब लोगों की नज़रें नहीं हट पा रही हैं. मॉन मूज़ली और उनके पांच भाई-बहनों ने 10 घंटे लगाकर ये विशालकाय बर्फ़ का सांप बनाया है. इससे पहले 2019 में भी इस परिवार का स्नो आर्ट मशहूर हुआ था. तब इस परिवार ने बर्फ़ से एक शानदार बाघ भी बनाया था, जिसे स्थानीय मीडिया में ख़ूब दिखाया गया था.

 

 

 

उन्होंने इस बार जो सांप बनाया है उसकी लंबाई क़रीब 77 फीट (23 मीटर) है और मूज़ली ने इसे अपनी मां के घर के बगीचे के सामने बनाया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दिख रहा है कि मॉन मूज़ली के ग्रुप ने ये सांप बनाने के लिए कितनी मेहनत की है. ग्रुप ने पहले सांप का आकार बनाया और फिर उसमें स्प्रे पेंट से रंग भरे और शेडिंग भी की.

 

 

 

उन्होंने बीबीसी से कहा, “जब हम छोटे थे तो मेरे पिता हमारे साथ ये बनाया करते थे. हम बस मज़े के लिए ऐसी चीज़ें बनाते रहते हैं.

आस-पास से गुज़रने वाले और पड़ोसी इस बर्फ़ के बड़े-से सांप को देखते नहीं थक रहे हैं.

मूज़ली कहते हैं, “वो तस्वीरें लेने के लिए रुक जाते हैं.”

उनके फ़ेसबुक पेज पर कई लोगों ने कहा कि उन्होंने उनका बनाया बर्फ़ का सांप देखा है और उन्होंने परिवार के बेहतरीन काम की तारीफ़ की.

एक शख़्स ने कमेंट किया, “मुझसे ये देखने के लिए अगले साल का इंतज़ार नहीं हो रहा है कि आप लोग तब क्या बनाने वाले हो.

 

 

2019 में मॉन मूज़ली के परिवार ने बर्फ़ से बाघ बनाया था, जिसके लिए उन्हें ख़ूब तारीफ़ मिली थी और इसकी तस्वीरें स्थानीय मीडिया में छाई रही थीं.

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top