Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

दुखद घटना : मंगलवार को गायब हुआ वाहन टिहरी झील में गिरा, एक शव मिला…

दुखद घटना : मंगलवार को गायब हुआ वाहन टिहरी झील में गिरा, एक शव मिला

देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा वाहन टिहरी झील में गिरा, एक शव मिला, अभी भी तीन लोगो का पता नहीं…

देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा एक वाहन टिहरी झील में गिर गया था…

पुलिस को सर्च ऑपरेशन में एक युवती दीक्षा (22) का शव बरामद हुआ…

वाहन का अभी कुछ पता नहीं चला है। अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है….

उत्तराखंड : देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा एक वाहन टिहरी झील में गिर गया था। अभी पुलिस को सर्च ऑपरेशन में एक युवती दीक्षा (22) का शव बरामद हुआ है। वाहन का अभी कुछ पता नहीं चला है। अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। बता दें कि बुधवार शाम को टिहरी पुलिस को सूचना मिली थी कि देहरादून से मंगलवार रात 10 बजे एक बुलेरो वाहन रुद्रप्रयाग के लिए निकल था। जिसकी लोकेशन नही मिल रही। पुलिस ने वाहन को सर्च करना शुरू किया तो टिहरी झील जीरो बेंड के पास पैराफिट टूटा मिला और कुछ बैग भी मिले थे। कोतवाली प्रभारी चंदन सिंह चौहान ने बताया सुबह होते ही ऑपरेशन शुरू किया गया है।

गौरतलब है कि मयूर विहार सहस्रधारा रोड से सोमवार रात को रुद्रप्रयाग के निकले परिवार के तीन सदस्य और चालक के लापता होने का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार भारत पाल सिंह रावत निवासी ग्राम मौली ऊखीमठ रुद्रप्रयाग हाल पता कृष्णा विहार मोहकमपुर हरिद्वार रोड की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। उनका कहना है कि मंगलवार रात दस बजे मयूर विहार सहस्रधारा रोड से अभिषेक रावत अपनी बहन दीक्षा, आशु के साथ ग्राम मौली ऊखीमठ रुद्रप्रयाग के लिए निकले थे। कार उनका ड्राइवर अवतार सिंह चला रहा था। बुधवार सुबह गांव से जानकारी आई कि यह लोग अभी तक पहुंचे नहीं हैं।

उनके मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं। सूचना पर थाना रायपुर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की शुरू कर दी गई है। मामले की जांच चौकी प्रभारी मयूर विहार राजेंद्र कुमार को दी गई है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि रुद्रप्रयाग रुट के सभी थानों को सूचना भेज दी गई है। इसके साथ रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है। वहीं, नई टिहरी पुलिस के मुताबिक, टिहरी झील जीरो बैंड के पास पैराफिट टूटा मिला है और कुछ बैग भी मिले हैं। गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top