Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

देहरादून से रुद्रप्रयाग आ रही मैक्स समेत चार लोग टिहरी में लापता..

देहरादून से रुद्रप्रयाग आ रही मैक्स समेत चार लोग टिहरी में लापता..

उत्तराखंड : देहरादून से रुद्रप्रयाग स्थित अपने गांव लौट रहे, चार लोग जो कहीं रास्ते में गुमशुदा हो गए हैं, चारों लोगों की रायपुर थाने में गुमशुदगी भी लिखाई गयी है जानकारी के मुताबिक मयूर बिहार सहस्त्रधारा रोड से रुद्रप्रयाग के तीन लोग चालक सहित मैक्स वाहन UK13TA0438 में बीती रात 10 बजे रुद्रप्रयाग के लिए निकले थे, जब चारों लोग सुबह तक घर नही पहुचे तो खोजबीन शुरू हुई लेकिन चारों लोगों का कोई सुराग नही लग पाया है, जिसके बाद परिजनों ने रायपुर थाना में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज करवाई है, जिसके बाद टिहरी व रुद्रप्रयाग दोनो जिलों की पुलिस व प्रशासन खोजबीन में जुटा हुआ है।

केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने बताया कि उनकी इस संबंध में टिहरी जिले के एसएसपी व रुद्रप्रयाग जिले के एसपी सहित आईजी गढ़वाल व आईजी एसडीआरएफ से बातचीत हुई है, लापता लोगों के अंतिम मोबाइल लोकेशन के अनुसार पुलिस प्रशासन की टीम उन्हें टिहरी भागिरथीपुरम के आसपास खोजा जा रहा है, सुबह साढ़े 6 बजे से  एसडीआरएफ की टीम ने भी मौके पर पहुच कर सर्च अभियान शुरू कर दिया हैं।

वहीं जानकारी के मुताबिक टिहरी जिले के भागिरथीपुरम के पास जीरो बैंड से 3 किमी की दूरी पर पैराफिट भी टूटा हुआ है, मौके पर 80 डिग्री का ढाल भी है, टिहरी प्रशासन देर रात होने के कारण उक्त स्थान पर सर्च अभियान शुरू नही कर पाया था ऐसे में अब सुबह एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुचने पर  सर्च अभियान शुरू कर दिया हैं।

गुमशुदा चार लोगों में सभी रुद्रप्रयाग के केदारनाथ विधानसभा से बताए जा रहे हैं, चार में से 3 लोग मोली गांव के व 1 जाबरी गांव का बताया जा रहा हैं, गुमशुदगी दर्ज होने के बाद रुद्रप्रयाग पुलिस ने उनके मोबाइल न0 ट्रेस किये तो अंतिम मोबाइल लोकेशन टिहरी जिले के भागिरथीपुरम के पास जीरो पॉइंट के आसपास रात्रि 2 बजे पता लगी है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top