उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार जीडीपी बढ़ाने के लिए रखेगी सलाहकार..

उत्तराखंड सरकार जीडीपी बढ़ाने के लिए रखेगी सलाहकार..

निवेश बढ़ाने पर रहेगा जोर..

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड सरकार विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए सलाहकार रखने जा रही है। नियोजन विभाग में इस प्रस्ताव पर काम शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार का इरादा अगले पांच साल में राज्य की विकास दर को दोगुना करने का है।

उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड सरकार भी विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए सलाहकार रखने जा रही है। नियोजन विभाग में इस प्रस्ताव पर काम शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार का इरादा अगले पांच साल में राज्य की विकास दर को दोगुना करने का है। इसके लिए अगले पांच साल में सरकार अवस्थापना, पर्यटन, उद्यानिकी, नए शहरों का निर्माण, आयुष व वेलनेस और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निवेश दोगुनी गति से बढ़ाने पर जोर देगी।

 

बता दे कि उत्तराखंड सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार 2021-22 में राज्य की आर्थिक विकास दर 6.13 प्रतिशत का अनुमान है। प्रचलित भाव पर राज्य का घरेलू उत्पाद दो लाख 53 हजार 832 करोड़ रुपये आंका गया। जानकारी के अनुसार अगले पांच साल में इसे पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार को चार गुनी ताकत से काम करना होगा।

सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम का कहना हैं सरकार इस दिशा में गंभीरता से विचार कर रही है। प्रयास भी शुरू हो गए हैं। जिस तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी अर्थव्यवस्था को विस्तार देने के लिए कंसलटेंट रखा है। ठीक उसी तरह राज्य सरकार भी कंसलटेंट की तैनाती करने पर विचार कर रही है। जिसके लिए नियोजन विभाग भी इस पर काम कर रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top