Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

घोलतीर-कोठगी पुल के लिए उक्रांद नेता ने किया उपवास

नर्सिंग कॉलेज और पुल निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन करेगी जनता

रुद्रप्रयाग। घोलतीर-कोठगी मोटरपुल और कोठगी में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने कोठगी में उपवास किया। उनके समर्थन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने धरना दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।
उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने उपवास करते हुए कहा कि तल्ला नागपुर पट्टी के करीब एक दर्जन गांवों को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए घोलतीर-कोठगी मोटर पुल का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।

 

 

स्थिति यह है कि इन वर्षों में केवल एप्रोच रोड ही बन पाई है। वह भी उचित रखरखाव नहीं होने से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुल निर्माण के लिये स्थानीय विधायक ने जनता से वादा किया था, लेकिन पिछले साढ़े वर्षों में पुल की नींव तक नहीं रखी गई। उन्होंने कहा कि तल्ला नागपुर और दशज्युला क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों को बदरीनाथ हाईवे से जोड़ने के लिए वर्ष 2005-06 में घोलतीर-कोठगी मोटर पुल निर्माण को स्वीकृति मिली थी। मोटर पुल न होने से ग्रामीणों को करीब बीस किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है। ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी ने कहा कि तल्लानागपुर की ग्राम पंचायत कोठगी में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में स्थानीय जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।

 

 

जल्द मोटरपुल और नर्सिंग कॉलेज का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो जनता आंदोलन को मजबूर होगी। ग्राम प्रधान कोठगी हरेंद्र सिंह, छिनका प्रधान देवेंद्र नेगी ने कहा कि मोटरपुल बनने से तल्लानागपुर और दशज्युला क्षेत्र की बीस हजार की आबादी लाभांवित होगी। आज पुल न होने से आम जनता को बीस किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। जब भी कोई बीमार हो जाता है तो उसे समय पर अस्पताल पहुँचाने में परेशानी होती है। पुल यहां के लोगों के लिए लाइफलाइन है। उक्रांद वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत चैहान, उक्रांद ब्लॉक अध्यक्ष अनदीप नेगी, संगठन मंत्री गोपाल बर्त्वाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र की उपेक्षा की है। नर्सिंग कॉलेज स्वीकृति हुए लंबा समय बीत गया है, लेकिन काम अभी शुरू नहीं हुआ है। 15 वर्षों में एक पुल भी नहीं बन पाया है।

 

जनता 2022 के चुनाव में इसका मुंह तोड़ जवाब देगी। इस मौके पर सुरेंद्र प्रसाद, नीतीश नेगी, नरेंद्र सिंह, शुभम भंडारी, विजयभूषण खाली, नागेंद्र सिंह, भरत लाल, किशोर सिंह, रमेश कुमार, अनूप सिंह, संतोष नेगी, ताजपाल सिंह, गीताराम, रमेश लाल, जसपाल लाल, कुंवर सिंह जग्गी, प्रकाश जग्गी, संदीप जग्गी, जितेंद्र गुसाईं, वीरेंद्र जग्गी, ऋषभ जग्गी, कुनाल जग्गी, पुष्कर जग्गी, किशन कुमार, राजेन्द्र सिंह, जीएस नागवाल, राजेन्द्र सिंह, चंद्र मोहन सिंह, भरत रावत, कृपाल सिंह, योगेंद्र भंडारी, विनीत बिष्ट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top