उत्तराखंड

विकास विरोधी है भाजपा की डबल इंजन सरकार: राणा

विकास विरोधी है भाजपा की डबल इंजन सरकार

कुरछोला एवं चोपड़ा का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

रुद्रप्रयाग। सिलगढ़ पट्टी के कुरछोला एवं चोपड़ा का भ्रमण कर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने जनता की समस्याएं सुनी। साथ ही भाजपा पर पलटवार करते हुए डबल इंजन की सरकार को विकास विरोधी बताया।

 

कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा ने कुरछोला व चोपड़ा पहुंचकर भ्रमण के दौरान जनता की समस्याओं से रूबरू हुई तथा जनता को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया। साथ ही भाजपा विकास विरोधी नीतियों से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जनता में भाजपा के प्रति बहुत आक्रोश है। गरीबी और बेरोजगारी से क्षुब्ध जनता अब बदलाव चाहती है।

 

 

आगामी विधान सभा चुनाव में जनता इस डबल इंजन सरकार को मुहतोड़ जवाब देगी और प्रदेश में इस बार भारी मतों से कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह रौतेला, नगेला समिति अध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह मेवाड़, नरेन्द्र सिंह चैहान, धीरज सजवाण, कालीचरण रावत, पदम सिंह पंवार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top