देश/ विदेश

पति का हुआ था पहली और दूसरी बीवी के बीच बंटवारा..

पति का हुआ था पहली और दूसरी बीवी के बीच बंटवारा..

अब यौन शोषण का केस, निकला दस्तक..

देश-विदेश : रांची में जिस पति का बंटवारा तीन-तीन दिनों के लिए हुआ था, कोर्ट से उसके गिरफ्तारी का दस्तक जारी हो गया है। अब एक पत्नी बचाव में उतर आई है। खबर है कि पुलिस की छापेमारी से पहले ही पत्नी ने उसे भगा दिया। जब पुलिस ने गिरफ्तारी का दबाव बनाया तो पत्नी बचाव में कह रही कि उसे हाजिर करने का दबाव बनाया जा रहा है।

 

 

दरअसल, कोकर तिरिल रोड निवासी राजेश महतो का मामला सदर थाना पहुंचा था। उस समय पहली पत्नी के रहते दूसरी पत्नी द्वारा नहीं रखने का आरोप लगाया था। पहली पत्नी दूसरी पत्नी के साथ नहीं रखने का दबाव दिया था। किचकिच के बीच पुलिस के सामने अनोखा समझौता हुआ था। जिसमें तीन-तीन दिन दोनों पत्नियों के साथ रहने और एक दिन छुट्टी की डील हुई थी। यह डील जब कुछ ही दिन में टूट गई तो दूसरी पत्नी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा एफआइआर दर्ज करा दिया था। अब इस मामले में ही कोर्ट की ओर से दस्तक जारी हुआ है। सदर इलाके के तिरिल रोड निवासी राजेश महतो पत्नी और बच्चे को छोड़ प्रेमिका संग फरार हो गया था। इसकी शिकायत पत्नी ने सदर थाने में की गयी थी।

 

 

इधर जो खुद को दूसरी पत्नी बता रही थी उसके परिवार वालों ने भी अपहरण का आरोप लगा शिकायत दर्ज कराई थी। तब प्रेमिका और आरोपित को थाने लाया गया था। उस समय प्रेमिका ने शादी की बात का खुलासा किया था। लेकिन बात बिगड़ी तो यौन शोषण की एफआइआर दर्ज करा ली।

 

शादी का राज खुलने पर हो गया था झगड़ा..

राज खुलने के बाद पत्नी और प्रेमिका में झगड़ा हो गया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में प्रेमिका और पत्नी ने समझौता कर लिया था। समझौता में यह डील हुई थी कि दोनों के लिए पति का बंटवारा होगा। चूंकि भागने के बाद प्रेमिका से शादी रचा ली थी। इसलिए सप्ताह में तीन दिन पहली पत्नी, तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। एक दिन अपना काम करेगा। वह कहीं आ-जा सकता है। यह समझौता लिखित तौर पर हुई थी। इसकी कॉपी दोनों ने ली थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top