Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड का जवान लद्दाख बॉर्डर पर शहीद, खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

लद्दाख बॉर्डर पर तैनात उत्तराखंड का जवान शहीद…

गश्त के दौरान डायनामाइट पर पैर पड़ने से हुआ धमाका जिसमे जवान शहीद…

आज घर पहुंचेगा शहीद का शव…

उत्तराखंड : लद्दाख बॉर्डर पर तैनात उत्तराखंड के जवान के शहीद होने की खबर है। किच्छा के गौरीकला निवासी जवान देव बहादुर (24) पुत्र, शेर बहादुर के शहीद होने की खबर जैसे ही परिवार को लगी घर में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को गश्त के दौरान जवान देव बहादुर का पैर जमीन पर बिछी डायनामाइट पर पड़ गया। इस दौरान हुए धमाके में वे शहीद हो गए। घटना की जानकारी परिवार को रात करीब 11 बजे मिली।

शहीद जवान देव बहादुर की भर्ती 2016 में भारतीय सेना के 6/1 गोरखा रेजिमेंट के बैच में हुई थी। जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

भाई भी है सेना में तैनात…

बता दें कि शहीद जवान का बड़ा भाई किशन बहादुर भी भारतीय सेना में है। वे इस वक्त ग्वालियर में तैनात हैं। शहीद देव बहादुर के परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। वे दूसरे नम्बर के थे।

शहीद के भाई  किशन ने बताया कि घटना गश्त के दौरान हुई थी। परिवार को सूचना रात को दी गई। क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने शहीद के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। उम्मीद जताई जा रही है कि शहीद का शव आज घर पहुंचेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top