Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

पांच सितम्बर को होगा सम्मान समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार..

पांच सितम्बर को होगा सम्मान समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार..

 

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए इस वर्ष 13 शिक्षकों का चयन शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए किया गया है। चयनित शिक्षकों को आगामी 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में प्राथमिक, माध्यमिक, संस्कृत शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों से जुड़े शिक्षक शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने बताया कि चयन प्रक्रिया कड़ी और पारदर्शी रही। इसमें शिक्षकों की शैक्षिक उपलब्धियों, विद्यार्थियों की प्रगति में योगदान, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों और सामाजिक दायित्वों को प्रमुख मानकों के रूप में लिया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस पुरस्कार का उद्देश्य शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाना है, ताकि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नई शिक्षण तकनीकों को अपनाकर विद्यार्थियों के भविष्य को संवार सकें। ज्ञात हो कि उत्तराखंड सरकार हर वर्ष उन शिक्षकों को यह सम्मान देती है जिन्होंने शिक्षा जगत में विशेष कार्य किए हों। पुरस्कार के अंतर्गत चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और नकद राशि प्रदान की जाएगी।

प्राथमिक शिक्षा से चयनित शिक्षक..

1. डॉ. चंदन प्रसाद गोड़ – रा.प्रा.वि. शालवन, चम्पावत

2. रश्मि राणा – रा.प्रा.वि. स्याली, बमोरी, टिहरी गढ़वाल

3. रमेश लाल राणा – रा.प्रा.वि. काफली, उत्तरकाशी

4. डॉ. वीरेन्द्र सिंह – रा.प्रा.वि. इन्द्रेशपुरम, हरिद्वार

5. कल्पना भण्डारी – रा.प्रा.वि. घंडियाल, टिहरी गढ़वाल

6. तिली बडोला – रा.प्रा.वि. नौगांव पंजरो, चम्पावत

7. सुमन गुसाईं – रा.प्रा.वि. पनियाली, पौड़ी गढ़वाल

8. देवदान सिंह खंडवाल – रा.प्रा.वि. चौफुला, सेरा गांव, रुद्रप्रयाग

9. डॉ. निसार खान – रा.प्रा.वि. गाजी, अल्मोड़ा

माध्यमिक शिक्षा से चयनित शिक्षक..

1. पुष्कर सिंह मनेरी – पं. का. सु. विद्यालय, चंडीगढ़ गढ़वाल

2. गीता बिष्ट जोशी – रा.इ.का. जखोल, उत्तरकाशी

3. डॉ. नूतन भट्ट – रा.इ.का. देहरादून

4. प्रकाश चन्द्र उपाध्याय – रा.इ.का. बाफना, चम्पावत

5. दीपक चन्द्र मिंट – रा.इ.का. तारखेत, अल्मोड़ा

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top