देश/ विदेश

चुनाव आयोग ने रैली और रोड शो पर लगी पाबंदी को 31 जनवरी तक बढ़ाया..

चुनाव आयोग ने रैली और रोड शो पर लगी पाबंदी को 31 जनवरी तक बढ़ाया..

देश -विदेश : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…

चुनाव आयोग ने बरेली, फिरोजाबाद और कानपुर नगर के जिलाधिकारियों को हटाने का दिया आदेश..

चुनाव आयोग ने शनिवार को बरेली, फिरोजबाद व कानपुर नगर के जिलाधिकारियों व फिरोजाबाद और कौशांबी के पुलिस अधीक्षकों को हटाने का आदेश जारी किया है। आईएएस सूर्यपाल गंगवार को फिरोजाबाद, आईएएस शिवकांत द्विवेदी को बरेली व आईएएस नेहा शर्मा को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा, आईपीएस आशीष तिवारी को फिरोजाबाद व हेमराज मीणा को कौशांबी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

जेपी नड्डा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार..

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को बिजनौर दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने नगीना, बिजनौर और मुजफ्फरनगर के नेताओं के साथ चर्चा की।

कैराना से पलायन करने वालों से मिले अमित शाह..

गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कैराना में यहां से 2014 में पलायन करने वाले परिवार से मिले। 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद ये परिवार वापस कैराना लौटा है।

कैराना में पलायन कराने वाले लोग पलायन कर गए: अमित शाह..

अमित शाह ने कहा कि आज पश्चिम यूपी के कैराना से भारतीय जनता का पर्चा बांटकर यहां से प्रत्याशी मृगांका सिंह के लिए वोट मांगा। कैराना में आज का माहौल देखकर मुझे बड़ी शांति मिलती है। पूरे प्रदेश में विकास की एक नई लहर दिखाई देती है। मोदी जी ने जो सारी योजनाएं भेजी हैं उसे योगी जी ने नीचे तक लागू किया है। पहले कैराना में लोग पलायन करते थे। आज लोगों ने कहा कि योगी सरकार की वजह से हमें पलायन कराने वाले लोग पलायन कर गए। आज मैं पलायन करने वाले मित्तल परिवार के साथ बैठा था। उन्होंने कहा कि अब हमें कोई भय नहीं है।

उत्तर प्रदेश में 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जदयू..

भाजपा के साथ गठबंधन नहीं होने के बाद जनता दल यूनाइटेड ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की 26 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया। पार्टी का कहना है वो कम से कम 51 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को इसका एलान किया। इस दौरान उन्होंने गठबंधन नहीं होने पर अपनी ही पार्टी के नेता और मोदी सरकार में मंत्री आरसीपी सिंह को भी आड़े हाथों लिया।

अमित शाह का घर-घर जाकर प्रचार, कोरोना नियमों को नहीं रखा जा रहा ख्याल
गृहमंत्री अमित शाह कैरान में हैं। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने लोगों को सरकार के किए कामों के बार में भी बताया। घर-घर जाकर चुनाव आयोग ने प्रचार की अनुमति दी है। इस दौरान केवल पांच लोग जा सकते हैं, लेकिन शाह के प्रचार के दौरान भारी भीड़ देखी गई।

अलीगढ़ पहुंचे योगी आदित्यनाथ..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार करने के लिए अलीगढ़ पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने दीन दयाल अस्पताल का निरीक्षण किया

ओवैसी बोले- यूपी में सरकार बनी तो दो मुख्यमंत्री और तीन उपमुख्यमंत्री बनाएंगे..

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन का एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनका गठबंधन सत्ता में आता है तो उनकी सरकार में दो मुख्यमंत्री बनेंगे। इनमें एक ओबीसी होगा और दूसरा दलित। इसके साथ ही तीन उप-मुख्यमंत्री होंगे। जिनमें एक मुस्लिम होगा।

घर-घर जाकर प्रचार करने की पूरी तैयारी: अखिलेश..

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर जनता के लिए कुछ फैसले लिए गए हैं। इसमें 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसान के खेतों की सिचांई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी है। हमारी सरकार बनती है तो हम IT सेक्टर में 22 लाख नौजवानों को रोजगार देंगे।

इस दौरान अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी भी डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीवी पर सर्वे में भाजपा के आगे होने की बात पर उन्होंने कहा कि अगर वो सर्वे में आगे हैं फिर क्यों भाजपा के विधायक लगातार टूट रहे हैं। उनके विधायकों का विरोध हो रहा है।

अखिलेश यादव का नया चुनावी वादा..

अखिलेश यादव ने शनिवार को रोजगार के लिए संकल्प को घोषणा शुरू की। इस दौरान उन्होंने अपना पहला संकल्प आईटी सेक्टर में रोजगार देने का किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद 22 लाख बच्चों को आईटी सेक्टर में सीधा रोजगार देने का काम करेंगे।

कांग्रेस की उम्मीदवार सपा में शामिल..

बरेली के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन, संडीला के पूर्व विधायक की पत्नी रीता सिंह सपा में शामिल हो गईं। अखिलेश यादव ने इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने का एलान करते हुए टिकट देने का भी एलान किया। सुप्रिया ऐरन बरेली कैंट से सपा की उम्मीदवार होंगी। सुप्रिया को कांग्रेस से भी टिकट मिल चुका है।

अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस..

सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए साल पर पहला संकल्प 300 यूनिट फ्री बिजली का संकल्प लिया गया, इसके बाद लैपटॉप स्कीम फिर से शुरू करने का एलान हुआ। लैपटॉप से परिवार के सभी लोगों को मदद मिली है। लॉकडाउन में समाजवादी सरकार का दिया लैपटॉप लोगों के काम आया।

करहल से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश, सपा का आधिकारिक एलान..

समाजवादी पार्टी ने शनिवार को अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव लड़ने का आधिकारिक एलान कर दिया। सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने अखिलेश के मैनपुरी जिले की करहल सीट से लड़ने की घोषणा की।

दूसरे चरण के लिए बसपा के 51 उम्मीदवारों की सूची जारी..

बसपा सुप्रीमो मायावती ने दूसरे चरण के उम्मीदवारों की सूची जारी की। दूसरे चरण में 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इनमें से 51 सीटों पर मायावती ने प्रत्याशियों का एलान किया। इस दौरान मायावती ने अपनी पार्टी का नया नारा ‘हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बीएसपी को सत्ता में लाना है’ भी दिया।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top