देश/ विदेश

12 साल पहले खोई हुई अंगूठी छींक के दौरान निकली नाक से बाहर..

12 साल पहले खोई हुई अंगूठी छींक के दौरान निकली नाक से बाहर..

देश-विदेश: आपने दुनिया में कई अनोखी चीजें सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी सोचा है कि आपकी कोई बेशकीमती चीज खो गई हो और वह 12 साल से आपकी नाक (Nose) में फंसी हो तथा आपको पता भी न चले। फिर एक दिन अचानक से वह आपकी नाक से निकलकर आपके सामने आ जाए तो आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

ऐसा ही हुआ लंदन (London) की इस लड़की के साथ। अबिगेल थॉम्पसन नाम की 20 साल की लड़की वेस्ट यॉर्कशायर में रहती है। वह ब्यूटीशियन का काम करती हैं। कुछ दिनों पहले उनकी नाक से उन्हें उनका सबसे कीमती खोया सामान वापस मिल गया। इसके मिलने की कहानी बहुत ही रोचक है। आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे कि ये बेशकीमती सामान उन्हें छींक के दौरान मिला।

नाक साफ करने के दौरान उन्हें नाक के अंदर कुछ चमकता सा दिखाई दिया। अबिगेल ने बताया कि तब उन्हें नाक के अंदर कुछ फंसा हुआ दिखाई दिया. इसके तुरंत बाद उन्हें एक और जोर की छींक आई। फिर उन्होंने जिस कपड़े में छींका था, उसे खोलकर देखा तो हैरान रह गईं। ये चीज कुछ और नहीं बल्कि वहीं अंगूठी थी जो 12 साल पहले गुम हो गई थी।

 

 

अबिगेल की मां ने साल 2007 में उन्हें एक बेशकीमती अंगूठी गिफ्ट की थी। इसकी कीमत लाखों में थी। हालांकि कुछ ही महीनों पहने के बाद उनकी ये अंगूठी कहीं गुम हो गई। तब अबिगेल मात्र 8 साल की थीं। साल 2007 में उनकी मां ने उनके 8वें जन्मदिन के मौके पर गिफ्ट के तौर पर यह अंगूठी उन्हें दी थी, लेकिन अंगूठी गायब होने के बाद थॉम्पसन को लगा कि वह चोरी हो गई है। अबिगेल ने तब अंगूठी बहुत ढूंढने की कोशिश की थी, इसके बाद भी वह नहीं मिली थी।

थॉम्पसन ने आगे बताया कि वह कभी सोच नहीं सकती थीं कि जिस अंगूठी को उन्होंने कई दिन कई रात ढूंढा था, वह अंगूठी उनके नाक में फंसी हुई थी। यह घटना जानकर किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है। वह बताती हैं कि उनके सब दोस्त भी यह सुनकर हैरान हैं कि आखिर ये अंगूठी उसकी नाम में इतने सालों तक कैसे फंसी रही। इस दौरान उन्हें कोई तकलीफ भी नहीं हुई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top