उत्तराखंड

संविधान दिवस पर कर्मचारियों को दिलाई प्रस्तावना की शपथ..

पीजी काॅलेज अगस्त्यमुनि में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन..

रुद्रप्रयाग: पीजी कालेज अगस्त्यमुनि में संविधान दिवस की 71वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर राजनिति विाान विभाग की ओर से एक निबन्ध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो पुष्पा नेगी ने छात्र छात्राओ को संदेश दिया कि हमें अपने कर्तव्यों का पालन अनुशासित होकर करना होगा जिससे हमें अधिकार स्वयं ही मिल जाते हैं। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा एक निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका विषय लोकतन्त्र में संविधान की महत्ता था।

निबन्ध प्रतियोगिता में एमए तृतीय सेमि की छात्रा कु विजया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर बीए चतुर्थ सेमि की कु भावना चन्द्रा तथा तृतीय स्थान पर बीए चतुर्थ सेमि की कु कृष्णा रही। इस मौके पर डाॅ आबिदा, डाॅकेपी चमोली, डाॅ एनसी खण्डूड़ी, डाॅ ममता शर्मा, डाॅ मंजू कठैत, डाॅ शशिबाला पंवार, डाॅ निधि, डाॅ देवेन्द्र पोखरियाल, डाॅ दीप्ती राणा, डाॅ अंजना फरस्वाण आदि थे। वहीं दूसरी ओर जिला कार्यालय प्रांगण में जिलाधिकारी मनुज गोयल ने प्रातः 11 बजे कार्मिकों को प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। शपथ दिलाते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मानने का उद्देश्य युवाओं के बीच में संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना है।

 

 

दरअसल यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी इस वजह से इस दिन को संविधान दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। प्रस्तावना की महत्ता के विषय मे जिलाधिकारी ने कहा कि प्रस्तावना भारतीय संविधान के उन उच्च आदर्शों का परिचय देती है जिन्हें भारतीय जनता ने शासन के माध्यम से लागू करने का निर्णय किया है। इन आदर्शों का उद्देश्य न्याय, स्वंतंत्रता, समानता, बंधुत्व या राष्ट्र की एकता एवं अखंडता स्थापित करना है। प्रस्तावना भारत संघ की संप्रभुता तथा उसके लोकतंत्रात्मक स्वरूप की आधारशिला है।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी भरत चन्द्र भटट, अपरजिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रताप सिंह बिष्ट, आबकारी अधिकारी केपी सिंह सहित अन्य मौजूद थे। वहीं भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) रुद्रप्रयाग ने सविंधान दिवस के अवसर पर बेरोजगार युवाओं तथा विभागीय कर्मचारियों के साथ संविधान दिवस मनाया गया। बताया गया कि साल 2015 में संविधान के निर्माता डॉ आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

 

 

इसी प्ररिपेक्ष में आरसेटी रुद्रप्रयाग में उपस्थित जनपद के नागरिकों एवं कर्ममचारियों द्वारा संविधान दिवस मनाकर सबसे पहले कानून मंत्री बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने संविधान को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ संविधान में उल्लेखित मूल कर्तव्यों का पालन करनें की शपथ ली गयी। तत् पश्चात आरसेटी द्वारा जन आन्दोलन कार्यक्रम के तहत सभी को मास्क एवं सैनीटाजर वितरण भी किया गया तथा सामाजिक दूरी बनाने के लिए भी प्रेरित किया तथा बेरोजगार युवाओं को आरसेटी रुद्रप्रयाग द्वारा चलायी जाने वाले रोजगार परक प्रशिक्षणों के बारे में भी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर आरसेटी के निदेशक विनोद कुमार गुप्ता, प्रशिक्षक वीरेन्द्र बत्र्वाल, भूपेन्द्र रावत सहित सेवायोजन कार्यालय के किशन रावत, नीलकंठ जोशी सहित स्थानीय निवासी कविता देवरानी, माला, उमेश जगवाण, अरविंद शर्मा, कुसुम भण्डारी मनोज भण्डारी आदि उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top