Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

राम रहीम को दस साल की सज़ा

रेप केस में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को आज रोहतक जेल में बनाई गई सीबीआई की अस्थाई अदालत लगाई गई। कोर्ट ने उन्हें दस साल की सज़ा सुनाई है। इस दौरान सीबीअाई ने दोषी राम रहीम के लिए अधिकत्तम सजा की मांग की। वहीं बचाव पक्ष के वकील ने इस मामले में राम रहीम के समाज सेवा के कामों का उदाहरण देते हुए अदालत से रहम की मांग कर रहे थे। इससे पहले रोहतक की सुनरिया जेल में बंद राम रहीम को सजा सुनाने सीबीआई के जज जगदीप सिंह हेलिकॉप्टर से पहुंचे।

हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने जेल के आसपास किसी भी संदिग्ध को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। हरियाणा और पंजाब में हाई अलर्ट है और भारतीय सेना की 28 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

लाइव अपडेट्स

3:30 PM: अदालत ने सुनाई दस साल की सज़ा।

3:22PM: सिरसा में डेरा समर्थकों ने एक गाड़ी फूँकी।

3:08 PM: किसी भी वक्त आ सकता है फैसला।

3:00 PM: सिर पर बांध रखा है सफेद कपड़ा।

2:56 PM: राम रहीम ने कोर्ट से कहा, हमने लोगों के लिए किए भलाई के काम

2:55 PM: राम रहीम की आंखों में आए आंसू, कोर्ट से मांगी रहम

2:53 PM: राम रहीम के वकील ने कहा, समाजसेवी है इसलिए मिले माफी
2:44 PM: राम रहीम के वकील ने कोर्ट से की रहम की मांग।

2:42 PM- जेल की मीटिंग रूम को कोर्ट रूम बनाया गया, राम रहीम की तरफ से 3 वकील जिरह करेंगे।

2:39 PM- अभियोजन पक्ष ने दोषी राम रहीम के लिए अधिकत्तम सजा की मांग की है।

2:37 PM- सीबीआई जज ने दोनों पक्षों को सजा पर जिरह करने के लिए 10 मिनट का समय दिया।

2:35 PM-:कोर्ट की कार्यवाही शुरू।

2:20 PM- सीबीाआई विशेष जज रोहतक जेल पहुंचे।

1:45 PM- रोहतक जेल पहुंचे जज जगदीप लोहान, थोड़ी ही देर में सुनाएंगे सजा

1: 30 PM- डेरा अनुयायियों को नपुंसक बनाने के मामले की सुनवाई 25 अक्तूबर को

1:20 PM- हरियाणा में स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में : गृह मंत्रालय

1:10 PM- रोहतक के उपायुक्त अतुल कुमार ने कहा कि हिंसा फैलाने वालों पर गोली चलाने में पुलिस नहीं हिचकेगी।

1:00 PM- पुलिस और अर्दधसैनिक बलों की 23 कंपनियों ने रोहतक के भीतर और बाहर तथा सुनारिया जेल के ईदगिर्द बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया है। सेना को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

12.50PM- बाबा राम रहीम को सजा सुनाने के लिए सीबीआई के विशेष जज रोहतक के लिए रवाना।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top