Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड का लाल जम्मू कश्मीर के बारामुला में शहीद

उत्तराखंड का लाल

उत्तराखंड का लाल जम्मू कश्मीर के बारामुला में शहीद

पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में शहीद हुए राकेश डोभाल का शव सोमवार को ऋषिकेश के गंगानगर पहुंचा। बताया गया कि शहीद का अंतिम संस्कार पूर्णानंद घाट पर किया गया।

 

राकेश डोभाल 2004 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। बीते एक वर्ष से उनके भाई राकेश डोभाल जम्मू में तैनात थे। राकेश का पार्थिव शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया, राकेश की पत्नी संतोषी डोभाल बेसुध हो गईं। वहीं, मां विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद राकेश डोभाल को श्रद्धांजलि देने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।

जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में शहीद हुए बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात राकेश डोभाल का पार्थिव शव सोमवार को घर पहुंचा।

पूर्णानंद घाट पर किया गया शहीद राकेश डोभाल अंतिम संस्कार

13 नवंबर को पाकिस्तान की ओर से बारमूला में की जा रही गोलाबारी में राकेश डोभाल घायल हुए थे। इसी दिन परिजनों को उनके शहीद होने की खबर मिली थी। राकेश 2004 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे।

शहीद के दो और भाई हैं। बड़ा भाई देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर शिक्षक है। एक छोटा भाई दिल्ली के एक होटल में कार्यरत है।

शहीद के परिजन प्रकाश डोभाल ने बताया कि पूर्णानंद घाट पर शहीद राकेश के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top