Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

दो सगी बहनों से दरिंदगी, आंखें फोड़ तालाब में फेंके शव..

दो सगी बहनों से दरिंदगी, आंखें फोड़ तालाब में फेंके शव..

दो सगी बहनों से दरिंदगी, आंखें फोड़ तालाब में फेंके शव..

देश-विदेश:  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में असोथर थाने के गांव में भैयादूज के दिन सोमवार दोपहर चना का साग तोडऩे के लिए जंगल गई दो बहनों की क्रूरतापूर्वक आंखे फोड़कर हत्या कर दी गयी। और उनके पैर बांधकर सिंघाड़ा के तालाब के किनारे फेंक दिया गया। देर शाम तक जब दोनों बहने घर नही आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर शाम परिजन व ग्रामीण सिंघाड़ा बोए तालाब के पास पहुंचे तो वहां पर सगी बहनों के शव आस-पास पड़े हुए थे। ग्रामीणों की मानें तो दोनों बहनों की आंखें किसी नुकीली वस्तु से फोड़ी गईं थी। उसके साथ ही दोनो के पैर बंधे हुए थे।

ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला। बहनों की आंखों और सिर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। बहनों के चाचा ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम में हालात स्पष्ट हो जाएंगे।

 

 

ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। करीब 2 घंटे बाद पुलिस शवों को किसी तरीके से कब्जे में लेकर थाने पहुंची। उधर, देर रात को एसपी प्रशांत वर्मा और एडिशनल एसपी राजेश कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

असोथर थाना क्षेत्र के गांव में करीब शाम के 7:00 बजे बहनो के शव मिलने से खफा ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। चाचा का आरोप है कि उन दोनों के शरीर पर चोटों के निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों के आंखों को फोड़ दी गयी हैं।

इस दौरान पुलिस ने जबरन शव को उठाया। विरोध करने पर परिजनों से पुलिस ने हाथापाई की। परिजनों ने अधिकारियों से मांग की शवों को गांव दोबारा लाया जाए। उनके सामने ही पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाए। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। रात करीब 12:30 बजे तक डीएम एसपी समेत प्रशासन मौके पर मौजूद रहे।

 

 

बेसुध मां ने बताया कि उनका एक बेटा व चार बेटियां हैं जिसमें दिवंगत बेटियां घर की दुलारी थी। प्राइमरी पाठशाला में बड़ी बेटी कक्षा चार व छोटी बेटी कक्षा दो में पढ़ती थी। हृदय विदारक घटना से वह टूट सी गई हैं। मामले पर चाचा ने कहा कि उनके परिवार में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, दोनो बेटियों की आंख जिस बेरहमी से फोड़ी गई है उससे यही लग रहा है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। वे बोले कि हत्या करने का दूसरा कोई कारण हो ही नहीं सकता। दोनों बच्चियों के शरीर में कहीं पर भी चोट के गहरे निशान नहीं है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जो भी रिपोर्ट आएगी उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top