उत्तराखंड

त्रिफला वन में आईटीबीपी के जवानों के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण

त्रिफला वन में आईटीबीपी के जवानों के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण , विधायक और डीएम ने भी लिया वृक्षारोपण में भाग

रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत ग्राम पंचायत भटवाडी में आठवीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस गोचर के सहयोग से त्रिफला वन में क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी , जिलाधिकारी मगेंश घिल्डियाल, सीओ आईटीबीपी गिरीशचन्द्र पुरोहित के संयुक्त तव्ताधान में ढाई सौ जडी बूटी पौधों का रोपण किया गया। त्रिफला पौध के रोपण के लिये आईटीबीप के सैना नायकों ने दिवस 11 अगस्त को गडढों का निर्माण कर दिया था।  दरअसल, रुद्रप्रयाग के भटवाड़ी गांव में प्रसिद्ध पर्यावरण शिक्षक सतेन्द्र सिंह भण्डारी ने त्रिफला वन का निर्माण किया है। इस वन में प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण किया जाता है। छात्र-छात्राएं एवं अध्यापक स्वयं इन वृक्षों की देख-रेख कर रहे हैं। पूर्व में लगाये गये वृक्ष आज हरे-भरे हो चुके हैं। कई वृक्ष फल देने भी लग गये हैं। इस दौरान आईटीबीपी के जवानों के साथ मिलकर ग्रामीण महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भी पौधों का रोपण किया। पौध रोपण के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी ने उपस्थित ग्रामीणों को संम्बोधित करते हुए वन की उपयोगिता के विषय में बताया। ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रती जागरूक करते हुए कहा कि यदि सब मिलकर पर्यावरण की दिशा में कार्य करेगें तो पर्यावरण में आमूल-चूल परिवर्तन आएगा। इससे सभी को लाभ मिलेगा। कहा कि भारत वर्ष में आदिकाल से लोग पेड पौधों की पूजा करते आए हैं व आज विज्ञान ने सिद्व कर दिया है कि ये पेड पौधे हमारे लिए कितने महत्वापूर्ण है। एक वृक्ष की क्षती होने पर दस पौधे लगाए जाए, तभी हम वन क्षेत्र में हो रही क्षतिपूर्ति को पूरा कर पाएंगे।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मगेंश घिल्डियाल ने कहा कि कोठगी भटवाडी को रोल माॅडल के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है। हर्ष की बात है की गत वर्ष लगाए हुए सभी पेड जीवित हैं। यह उपलब्धि हैं। कहा कि पेड बचेगें तो ही जीव समुदाय बचेगा वन से मनुष्य की विभिन्न आवश्यकताओं की भी पूर्ति होती है। अपने अस्तित्व को बनाए रखने व आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हमें वनों को बचाने का सकंल्प लेना होगा तभी हमारा मनुष्य जीवन सार्थक सिद्व हो सकेगा। कार्यक्रम के सयोंजक व आईटीबीपी के सीईओ आॅफिसर गिरीश चन्द्र पुरोहित ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सोचना होगा कि हम भावी पीढी के लिए क्या छोड कर जा रहे हैं। अभिभावकों को बच्चों को पर्यावरण जागरूकता की शिक्षा देनी होगी। पर्यावरण को बचाने के लिए आईटीबीपी नीती घाटी तक दस किलोमिटर के दायरे मे वृक्षारोपण संम्बधित कार्यक्रम करने को तैयार है। इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण, ग्राम प्रधान सविता भण्डारी, डिप्टी कमाण्डेंट आईटीबीपी राजकुमार नवीन, जिला उद्यान अधिकारी योगेन्द्र सिंह, देवी प्रसाद थपलियाल सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य जीआईसी ग्राम कोटगी के चन्द्र प्रकाश ने किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top