Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

हाईवे बंद होने के बाद महिला ने सड़क पर ही जन्मा बच्चा

हाईवे बंद होने के बाद महिला ने सड़क पर ही जन्मा बच्चा , जन्म लेने के कुछ देर बाद ही बच्चे की हुई मौत , फाटा के निकट डोलिया देवी में घटी घटना

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे फाटा डोलिया देवी में बंद होने के कारण एक महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। बताया जा रहा कि बच्चा उल्टा पैदा हुआ था, जिस कारण बच्चे ने जन्म लेने के कुछ बाद ही दम तोड़ दिया। हालांकि महिला स्वस्थ बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ल्वारा गांव निवासी मोहिता देवी पत्नी रविन्द्र सिंह प्रसव पीड़ा से ग्रसित थी। रविवार सुबह महिला के परिजन महिला को फाटा स्वास्थ्य केन्द्र ले जा रहे थे। शनिवार रात से ही फाटा डोलिया देवी में हाईवे भूस्खलन होने के कारण बंद चल रहा था। काफी देर तक इंतजार करने के बाद हाईवे नहीं खुल पाया, जिसके बाद महिला के परिजन महिला को पैदल रास्ते से हाईवे के उस पार ले गये।

हाईवे पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। सूचना मिलने पर फाटा से चिकित्सक और एएनएम भी मौके पर पहुंचे, लेकिन जन्म देने के बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बारिश और ठंड के कारण महिला भी बीमार हो गई थी। यह बताया जा रहा है कि बच्चा उल्टा पैदा हुआ। हालांकि महिला स्वस्थ है। बरसात का सीजन न होता और हाईवे बंद न होता तो क्या बात बच्चे की जान बचाई जा सकती थी। हाईवे बंद होने के कारण महिला समय पर चिकित्सालय नहीं पहुंच पाई। महिला समय पर चिकित्सालय पहुंचती तो हो सकता था कि बच्चे की जान बच जाती। कुल मिलाकर देखा जाय तो मानसून सीजन पहाड़ की जनता पर भारी पड़ रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top