Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

यहां दो रुपये से भी कम में मिल रहा है एक लीटर पेट्रोल..

यहां दो रुपये से भी कम में मिल रहा है एक लीटर पेट्रोल..

देश-विदेश: भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों को हलकान किया हुआ है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 90 रुपये के ऊपर पहुंच गई है। बीते दिनों सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि की। लगातार बढ़ रही तेल की कीमत नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। देश में पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल जितना ज्यादा होता है, उसकी कीमत भी उतनी ही ज्यादा है। देश में ग्राहक पेट्रोल व डीजल के बेस प्राइस यानी एक्स फैक्टरी का लगभग तीन गुना ज्यादा दे रहे हैं। बेतहाशा बढ़ती पेट्रोल की कीमतों से आम आदमी भी परेशान है।

 

दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 90.93 रुपये और मुंबई में 97.34 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में यह 91.12 और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 92.90 के भाव पर बिक रहा है। भारत में जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, वहीं दुनिया में एक देश ऐसा है जहां पेट्रोल डेढ़ रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। आज हम आपको उसी देश के बारे में बताएंगे, जहां दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है।

 

वेनेजुएला दक्षिणी अमेरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी काराकास है। वेनेजुएला में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। वेनेजुएला में एक लीटर पेट्रोल का दाम मात्र 1.50 रुपये है। जी हां, ये बात एक दम सच है कि वेनेजुएला में दो रुपये से भी कम में पेट्रोल मिलता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top