विज्ञान मेले में छात्र-छात्राओं ने किये अनेक प्रोजेक्ट प्रस्तुत
राजकीय प्राथमिक विद्यालय तूना में विज्ञान मेले का आयोजन
रुद्रप्रयाग। डायट रतूड़ा एवं अजीम प्रेमजी फाउडेंशन के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय तूना में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। विज्ञान मेले में क्षेत्र के अन्य विद्यालयों ने भी हिस्सा लिया। विज्ञान मेले में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान ड्रामा, नाटक, प्रोजेक्ट, चार्ट, माॅडल आदि को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये ग्राम प्रधान चन्द्र लाल ने कहा कि छात्र हित में इस प्रकार के विज्ञान मेले सराहनीय हैं। इससे छात्रों को नई शिक्षा मिलती है और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। डायट रतूड़ा के प्रवक्ता विनोद कुमार यादव ने छात्रों के लिये भंडारे का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने स्थानीय मालू के पत्तों से निर्मित पत्तन एवं दोने का प्रयोग करके स्थानीय संसाधनों का सदुपयोग एवं पर्यावरण स्वच्छता के प्रति भी संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल भी प्रदान किये गये।
इस मौके पर अजय शर्मा, वीर सिंह खत्री, हुकम सिंह नेगी, पुष्पा नेगी, करन सिंह बिष्ट, महेश पोखरिया, सुंशात, रिचा, कल्पना, महेन्द्र सिंह बत्र्वाल, मातबर सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन आशीष डिमरी ने किया।