Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

मोदी आगमन से पहले केदारपुरी ने ओढ़ी बर्फ की चादर…

मोदी आगमन से पहले केदारपुरी ने ओढ़ी बर्फ की चादर

केदारनाथ धाम में डेढ़ फीट से अधिक बर्फबारी

सभी प्रकार के पुनर्निर्माण कार्य ठप, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड

सुरक्षा को देखकर प्रशासन ने सुबह से ही रोकी केदारनाथ यात्रा

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के साथ ही अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जोरदार बर्फबारी हो रही है। शनिवार सुबह से ही केदारनाथ के अलावा मदमहेश्वर धाम, तृतीय केदार तुंगनाथ, वासुकीताल सहित अन्य क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई। जो कि सांय तक जारी थी। केदारनाथ धाम में डेढ़ फीट से अधिक तक बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम के तापमान में भी भारी गिरावट आ गई है। केदारनाथ धाम में चल रहे सभी कार्य पूर्ण रूप से ठप पड़ गये हैं।

इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर केदारनाथ धाम में चल रही तैयारियां भी प्रभावित हुई हैं। कुछ अधिकारी-कर्मचारी केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री आगमन की तैयारियों को लेकर पहुंच चुके थे, लेकिन बर्फबारी ने तैयारियों पर रोक लगा दी है। केदारपुरी में भारी बर्फ जम चुकी है।

snowfall-in-kedarnath-dhaam

केदारनाथ धाम के साथ ही अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जोरदार बर्फबारी हो रही है। शनिवार सुबह से ही केदारनाथ के अलावा मदमहेश्वर धाम, तृतीय केदार तुंगनाथ, वासुकीताल सहित अन्य क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई।

Posted by Traveling KedarNath on Saturday, 3 November 2018

केदारनाथ में इस सीजन की पहली बर्फबारी जमी है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ में आने-जाने वाले सभी पैदल मार्ग भी बर्फ से ढ़क गये हैं। सांय तक पैदल मार्गों को खोलने का कार्य भी शुरू हो गया था। बर्फबारी होने के साथ ही केदारनाथ धाम में हेलीपैडों पर बर्फ जमने से शनिवार को हेलीकाप्टर भी उड़ान नहीं भर पाये। कुछेक यात्रियों ने पैदल मार्ग से ही आवाजाही की। सुबह के समय अत्यधिक बर्फबारी होने से यात्रियों को सुरक्षित रोका गया। वहीं निचले क्षेत्रों की बात करें तो निचले क्षेत्रों में भी बारिश जारी है। बारिश के कारण निचले क्षेत्रों के तापमान में भी भारी गिरावट आ गई है। जिस कारण एकाएक ठंड का अत्यधिक प्रकोप बढ़ गया है।

इधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि केदारनाथ धाम में अलाव आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं। सुबह से हो रही बर्फबारी को देखते हुये सोनप्रयाग-गौरीकुंड से ही यात्रा रोक दी गई थी। जो यात्री सुबह गये थे, उन्हें लिनचैली आदि स्थानों पर रोका गया है। यात्रियों की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर पर प्रशासन की पूरी नजर है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top