उत्तराखंड

केदारनाथ हेली सेवा, आज शाम 6 बजे से शुरू होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग..

केदारनाथ हेली सेवा, आज शाम 6 बजे से शुरू होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग..

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग बुधवार (15 अप्रैल) से शुरू की जा रही है। बुकिंग पोर्टल शाम 6 बजे खोला जाएगा, जिससे यात्री घर बैठे आसानी से हेलीकॉप्टर सेवा के टिकट प्राप्त कर सकेंगे।  पहले चरण के स्लॉट में 22 अप्रैल से 15 जून की यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग होगी। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि टिकट बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी के पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in से होगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर टिकट बुक का प्रलोभन देने वाली किसी भी वेबसाइट या लिंक पर भरोसा न करें।

इसी अवधि के दौरान केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं का संचालन भी शुरू होगा। इस बार गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से नियमित रूप से शटल सेवाएं संचालित की जाएंगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में सुविधा और समय की बचत होगी। अधिकारियों के अनुसार हेली सेवा संचालन और बुकिंग व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रियों को केवल अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ही टिकट बुक करने की सलाह दी गई है। किसी भी अनधिकृत वेबसाइट, लिंक या सोशल मीडिया पर चल रहे ऑफर्स और प्रलोभनों से सतर्क रहने की अपील की गई है, ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके। चारधाम यात्रा के दौरान हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचते हैं। ऐसे में हेली सेवा उन यात्रियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होती है, जो कम समय में सुरक्षित और सुगम यात्रा करना चाहते हैं।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top