Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

इन गांवों में मिलेगा एक रुपये में पानी का कनेक्शन..

इन गांवों में मिलेगा एक रुपये में पानी का कनेक्शन..

उत्तराखंड: हर घर को नल से जल देने के लिए जल जीवन मिशन के तहत रूरल एरिया में वाटर कनेक्शन सिर्फ 1 रुपए में दिया जाएगा। सीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया था। पेयजल कलस्टर योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे काम को राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन से जोड़ दिया है। मिशन के अंतर्गत अब इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी एक रुपये में पानी का कनेक्शन मिलेगा। इसके लिए शासन की ओर से जल निगम को निर्देश दिए जा चुके हैं। इससे आरकेड़िया के ठाकुरपुर और अंबीवाला सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।

 

केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जल जीवन मिशन योजना पर काम किया जा रहा है। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर में पाइपलाइन के जरिये पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अंतर्गत ही कुछ माह पहले मुख्यमंत्री ने एक रुपये में कनेक्शन देने की घोषणा की थी। इधर आरकेड़िया क्षेत्र में वर्तमान समय में वर्ल्ड बैंक वित्त पोषित मेहूंवाला कलस्टर योजना पर कार्य चल रहा है।

जिसके अंतर्गत वर्तमान में पेयजल निगम की ओर से नई लाइन बिछाई जा रही है। मेहूंवाला कलस्टर योजना जल जीवन मिशन का हिस्सा नहीं था, जबकि आरकेड़िया के कई इलाके ग्रामीण क्षेत्र में आते हैं। ऐसे में जल मिशन योजना के फायदा यहां के ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगा या नहीं, इस पर संशय बना हुआ था।

 

 

ग्रामीण होंगे लाभान्वित..

शासन से कोई दिशा निर्देश न मिलने के कारण जल निगम इन क्षेत्रों में भी पूर्व की भांति कनेक्शन आवंटित कर रहा था। पूर्व प्रधान गीता बिष्ट सहित स्थानीय लोगों की मांग के बाद जल निगम ने इस संबंध में शासन से दिशा निर्देश मांगे थे। जिसके बाद शासन की ओर से इस योजना को जल जीवन मिशन योजना से जोड़ते हुए यहां के ग्रामीणों को भी एक रुपये में कनेक्शन देने की अनुमति दे दी है। मेहूंवाला कलस्टर योजना में दो ग्राम सभाएं आती हैं, इसमें एक ग्राम सभा अंबीवाला और दूसरी ग्राम सभा ठाकुरपुर है। इनमें लक्ष्मीपुर, शुक्लापुर, चायवाली, होपटाउन, उम्मेदपुर, देवीपुर, परवल, मोतीपुर आदि क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top