उत्तराखंड

एनआरआई यात्री ने जिला आपदा प्रबंधन के प्रयासों को सराहा..

एनआरआई यात्री ने जिला आपदा प्रबंधन के प्रयासों को सराहा..

इंग्लैंड से आई महिला यात्री सुप्रिया मुंद्रा ने किए बाबा केदार के दर्शन..

एनआरआई यात्री ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी का जताया आभार..

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। लाखों श्रद्धालु अभी तक केदारनाथ पहुंच गये है। इनमें देश-विदेश के श्रद्धालु भी शामिल हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल निर्देशन में विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा संचालित हो रही है,

जबकि जिला आपदा प्रबंधन विभाग भी सक्रियता से कार्य कर रहा है। देश-विदेश में केदारनाथ धाम की सूचनाओं को लेकर डेली यात्रा बुलेटिन जारी की जा रही है। साथ ही केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों का मार्गदर्शन भी किया जा रहा है।

बता दें कि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार की ओर से अब तक हजारों तीर्थयात्रियों का मार्ग-दर्शन किया जा चुका है। बीते दिन इंग्लैंड निवासी एनआरआई सुप्रिया मुंद्रा ने केदारनाथ धाम का नाम सुना था,

लेकिन कैसे केदारनाथ पहुंचे और भगवान केदारनाथ के दर्शन करेगी, यह उनको सपने जैसा लगता था। उनकी ओर से वीडियो जारी कर बताया गया कि इंटरनेट में केदारनाथ तीर्थयात्रा के लिए रुद्रप्रयाग के नोडल अधिकारियों की लिस्ट से उन्हें आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार का मोबाइल नंबर मिला तो उन्होंने संपर्क किया। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने उन्हें केदारनाथ धाम तक पहुंचने के लिए संपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

शुक्रवार को सुप्रिया मुंद्रा सकुशल भगवान केदारनाथ के दर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने जिला प्रशासन तथा जिला आपदा प्रबंधन विभाग की व्यवस्थाओं की तहेदिल से प्रशंसा की। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार का भी आभार जताया।
 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top