उत्तराखंड

अब रुद्रप्रयाग में ही बनेगी ईंट-टाइल्स..

स्थानीय उद्यमी रविन्द्र असवाल ने रैंतोली में स्थापित किया प्लांट..

निर्माण सामग्री के लिए ऋषिकेश पर नहीं रहना पड़ेगा निर्भर..

रुद्रप्रयाग: अब रुद्रप्रयाग वासियों को टाइल्स और ईंट के लिए ऋषिकेश शहर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। रुद्रप्रयाग में ही रियायती दामों पर इंटरलॉक टाइल्स, चैक टाइल्स, ब्रिक्स उपलब्ध होगी। रुद्रप्रयाग के युवा उद्यमी रविन्द्र असवाल ने गैस गोदाम रैंतोली के नजदीक अपना प्लांट स्थापित किया है।

युवा उद्यमी रविन्द्र असवाल ने स्वरोजगार की दिशा में एक अच्छी पहल की है। ऐसे ही प्रयासों से आत्मनिर्भर बना जा सकता है। अब स्थानीय लोगों को सस्ते दाम पर रुद्रप्रयाग शहर में ही निर्माण सामग्री उपलब्ध हो जाएगी। अब हमें ऋषिकेश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

इस मौके पर युवा उद्यमी रविन्द्र असवाल ने बताया कि रुद्रप्रयाग शहर में हर रोज़ ऋषिकेश से कई ट्रक ईंट और टाइल्स के पहुँचते हैं। जिसकी गुणवत्ता भी सही नहीं होती है। इसको देखते हुए हमने तय किया कि स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए रुद्रप्रयाग में प्लांट स्थापित किया जाएगा।

इसके बाद हमने इस पर वर्कऑउट किया। रैंतोली में जगह चिन्हित होने के बाद मशीनें स्थापित की और अब उत्पादन भी शुरू हो गया है। हमारे पास ईंट और टाइल्स की डिमांड आनी शुरू हो गई है। लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हमने अपनी कंपनी को एसके टाइल्स नाम दिया है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top