रुद्रप्रयाग जनपद में मानसून ने दी दस्तक, केदारनाथ यात्राहुई धीमी..
प्रशासन का दावा मानसून सीजन से निपटने के लिये तैयारयात्रा पर आने वाले यात्रियों को नहीं होने दी जायेगीकोई दिक्कत
रुद्रप्रयाग: एक ओर विश्व विख्यात केदारनाथ धाम की यात्रा चरम सीमा पर है। प्रत्येकदिन हजारों की संख्या में भक्त बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंच रहेहैं। वहीं अब जिले में मानसून ने भी दस्तक दे दी है। मानसून काकेदारनाथ यात्रा की गति पर असर पड़ा है। पहले जहां केदार यात्रा में हर दिन 18 से20 हजार यात्री पहुंच रहे थे, वहीं मानसून शुरू होने से अब 10 से 11 हजार केकरीब तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। अब तक केदारनाथ यात्रा में 7 लाख 38 हजारतीर्थयात्री बाबा के दरबार में मत्था टेक चुके हैं। प्रशासन की ओर सेमानसून को लेकर कमर कस ली गई है। यात्रा के दौरान पैदल यात्रा मार्ग या फिरहाईवे पर भूस्खलन होता है तो मलबा हटाने के लिये मशीनों के साथही मजदूरों की तैनाती कर दीगई है। साथ ही यात्रा रूकने की दिशा में पहलेसे ही यात्रियों के लिये सुरक्षित स्थानों पर रहने व खाने की व्यवस्थाएं भी
की जा रही हैं।
प्रत्येक वर्ष मानसून सीजन राहत के साथ ही आफत बनकर बरसता है। मानसून सीजनमें बारिश होने पर जहां काश्तकार अपनी धान की खेती करते हैं और लोगोंको गर्मी से निजात मिलती है तो वहीं भूस्खलन का खतरा भी बढ़ जाता है।खासकर दिक्कतें तब अधिक होती हैं तो जब यात्रा के दौरान भूस्खलन होजाता है और यात्रियों को घंटों तक फंसना पड़ता है। इस बार मानसून सीजनसे निपटने के लिये रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने वृहद प्लान तैयार किया है। मानसूनसीजन के दृष्टिगत बद्रीनाथ व केदारनाथ हाईवे के भूस्खलन प्रभावितजोनों पर मशीनों के साथ ही मजदूरों की तैनाती गई है। साथ ही यात्राके दौरान बारिश और भूस्खलन होने पर यात्रियों के फंसने की दिशा मेंपहले से ही रहने व खाने के इंतजाम किये जा रहे हैं।मानसून आने के बाद से केदारनाथ धाम में हर रोज बारिश हो रही है।
बारिशके कारण केदारनाथ धाम में ठंड बढ़ गई है। इसके अलावा धाम मेंसंचालित होने वाली हेली सेवाएं भी मौसम खराब होने पर बाधित हो रहीहैं, जबकि निचले क्षेत्रांे में भी बारिश होने के बाद लोगों को गर्मीसे राहत मिली है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि प्रशासन मानसूनसीजन से निपटने के लिये पूरी तरह तैयार है। पहले से ही तैयारियां की गई हैं।उन्होंने कहा कि यात्रियों से यही अपील की जा रही है कि व प्रदेश सरकार व प्रशासनके दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाओं मंे
आने से बचे। उन्होंने कहा कि यात्रा को किसी भी हाल में बाधित नहीं
होने दिया जायेगा।