उत्तराखंड

यूकेडी नेता मोहित डिमरी ने उड़ाई राष्ट्रीय दलों की नींद..

यूकेडी नेता मोहित डिमरी ने उड़ाई राष्ट्रीय दलों की नींद..

युवाओं और महिलाओं की पहली पसंद हैं मोहित डिमरी..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट पर इस बार राष्ट्रीय दलों को कड़ी टक्कर मिल रही है। इस सीट से यूकेडी के युवा नेता मोहित डिमरी के चुनाव लड़ने से राष्ट्रीय दलों की नींद उड़ी हुई है। मोहित युवा और महिलाओं के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय हैं। यही वजह है कि इस बार रुद्रप्रयाग सीट पर यूकेडी मजबूत स्थिति में दिख रही है।

राज्य निर्माण में उत्तराखंड क्रांति दल की सबसे बड़ी भूमिका रही है। लेकिन आज अपने ही घर में यूकेडी हाशिए पर है। अब नए ऊर्जावान युवा उक्रांद से जुड़ कर दल को नई धार देकर संजीवनी का काम कर रहे हैं। इन्हीं ऊर्जावान युवाओं में शामिल हैं रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मोहित डिमरी।
मोहित डेढ़ वर्ष पहले ही उक्रांद में शामिल हुए हैं। तब से लेकर अभी तक वह रुद्रप्रयाग जिले के प्रत्येक गांव-गांव जाकर बुनियादी मुद्दे, समस्याओं के निराकरण को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं प् अपने इस संघर्ष से वह जनता के बीच उक्रांद की नई पहचान बनाने में सफल रहे हैं। मोहित ने अपने साथ युवाओं और महिलाओं की पूरी टीम खड़ी कर दी है। कोई ऐसा गांव नहीं है जिस गांव के युवा मोहित से न जुड़े हो।

रुद्रप्रयाग विधानसभा के दो सौ से अधिक गांवों में उक्रांद का मजबूत संगठन खड़ा किया है। वह केवल दल के लिए कार्य नहीं कर रहे हैं, प्रत्येक समस्या को लेकर मुखर स्वर बुलंद कर रहे हैं। बुनियादी समस्याओं को पिछले एक वर्ष में उनके द्वारा जिस तरीके से शासन प्रशासन के सम्मुख उठाया गया है, उससे रुद्रप्रयाग जिले में उक्रांद के भविष्य को लेकर भी शुभ संकेत दिखने लगे हैं।
ऊर्जा से भरे हुए मोहित अब तक कई समस्याओं को लेकर 100 से अधिक आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा चुके है। वह रुद्रप्रयाग में गांव-गांव में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्षरत हैं।

 

उन्होंने कई गरीब लोगों के घर बनवाये और कई निराश्रित बालिकाओं की शादी में योगदान दिया। रेलवे प्रभावितों को रोजगार दिलाने, आपदा पीड़ितों को न्याय दिलाने, जनहित और जनसरोकारों के लिए आवाज बुलंद की। इस अवधि में बड़ी संख्या में युवा और महिलाओं को यूकेडी से जोड़ने का काम किया।

पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते कर्मचारी वर्ग, व्यापारी, किसान, महिलाएं, पूर्व सैनिक और युवाओं की आवाज को बुलंद किया। कोरोना काल में हजारों पीड़ितों की मदद की और उनके हक के लिए लड़ाई लड़ी। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार, पानी और रोजगार की समस्या रही हो या चारधाम यात्रा से व्यापारियों और भवन स्वामियों को पहुंचे नुकसान के मुआवजा की लड़ाई, वह जनहित की लड़ाई लड़ने और उसे मुकाम तक पहुंचाने में कामयाब रहे। उन्होंने जन अधिकार मंच (पंजी), चारधाम परियोजना प्रभावित संघर्ष समिति एवं गैरसैण राजधानी संघर्ष समिति में बतौर अध्यक्ष सफलतम नेतृत्व किया।

 

केदारनाथ आपदा में प्रभावितों के हितों की लड़ाई लड़ी और उन्हें उनका हक दिलाया। चारधाम सड़क परियोजना प्रभावित संघर्ष समिति का गठन कर प्रभावितों को मुआवजा दिलाया। स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति में बतौर अध्यक्ष आंदोलन का नेतृत्व किया।
आगामी विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से उक्रांद की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। युवा नेता मोहित डिमरी के चुनाव मैदान में कूदने से राष्ट्रीय दलों को कड़ी चुनौती मिलने जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा-कांग्रेस से मोहित डिमरी को कौन टक्कर दे पाता है?

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top