Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

देश हित में 100 रुपए पेट्रोल खरीद रहे हैं मोदी जी, हमारा सीना चौड़ा हो गया..

देश हित में

देश हित में 100 रुपए पेट्रोल खरीद रहे हैं मोदी जी, हमारा सीना चौड़ा हो गया..

देश-विदेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने वाले श्याम रंगीला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में श्याम रंगीला ने प्रधानमंत्री के अंदाज में भाषण देते हुए कहा है कि मेरे प्यारे देशवासियों आज राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की जनता का गर्व से सीना चौड़ा हो गया। यहां पर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये पर पहुंच गयी है। भाइयों बहनों आजाद भारत के इतिहास में आज तक ऐसी कोई सरकार नहीं हुई थी जिसने पेट्रोल को उसकी असली कीमत दिलवा सके।

 

श्याम रंगीला ने अपनी वीडियो में कहा कि मैं आप सब से वादा करता हूं कि भारत के हर जिले हर शहर के लोग यह कहेंगे मोदी जी हमारा सीना चौड़ा हो गया। हम भी आज देश हित में 100 रूपये में पेट्रोल खरीद रहे हैं।भाइयों बहनों विपक्ष वाले कहते हैं कि मोदी जी पेट्रोल महंगा हो जाएगा तो हमारी गाड़ी दो-चार मीटर कम चलेगी, आगे नहीं जा पाएगी। मित्रों में रहूं या ना रहूं यह देश रहना चाहिए। इसलिए गाड़ी आगे जाना जरूरी नहीं है। भाइयों बहनों ये देश आगे जाना चाहिए। भाइयों बहनों जिस प्रकार से देश हित में हमने पेट्रोल की कीमत को 100 रुपये तक पहुंचाया है आप सब सहयोग करेंगे ऐसा मुझे विश्वास है।

 

 

उन्होंने वीडियों में कहा है कि हम आपसे वादा करते हैं कि जिस प्रकार पेट्रोल के बढ़ते दाम में देश ने हमारा सहयोग दिया है। उसी प्रकार से देश हित में डीजल के दाम को भी 100 रुपये तक पहुंचाने में आप हमारा सहयोग करेंगे। यह मेरा भरोसा है। भाइयों-बहनों हमारा क्या है, हम तो फकीर आदमी है।

 

प्रधानमंत्री की मिमिक्री के लिए जाने जाते है श्याम रंगीला..

राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले श्याम रंगीला प्रधानमंत्री की मिमिक्री को लेकर देश भर में जाने जाते है, श्याम ने “द ग्रेट इंडियन” लॉफ्टर चैलेंज में भी हिस्सा लिया था जिसके बाद उन्हें पूरे देश में ख्याति मिली थी श्याम रंगीला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अलावा अरविन्द केजरीवाल राहुल गाँधी और बाबा रामदेव की भी मिमिक्री करते है।

 

भारत में पेट्रोल सभी पड़ोसी देशों में महंगा..

देश में पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल की 100,07 रूपये तक पहुंच गया है भारत मके पड़ोसी देश पकिस्तान में पेट्रोल इससे आधी कीमत 51,14 रूपये प्रति लीटर में बिक रहा है वही चीन में कीमत इसकी 74,74 रूपये प्रति लीटर है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top