देश/ विदेश

पूजा हेगड़े के साथ फ्लाइट में हुई बदतमीजी, ट्विटर पर स्टाफ की लगाई जमकर क्लास..

पूजा हेगड़े के साथ फ्लाइट में हुई बदतमीजी, ट्विटर पर स्टाफ की लगाई जमकर क्लास..

 

देश- विदेश : बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में है। अपने साथ फ्लाइट में हुई बदसलूकी का जिक्र करते हुए एक्ट्रेस ने एक एयरलाइन को जमकर लताड़ लगाई है। वैसे तो पूजा हेगड़े अपने शांत स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। पैपराजी के सामने भी पूजा का क्यूट अंदाज अक्सर सामने आता रहता है। खैर पूजा हेगड़े ने ट्विटर के माध्यम से अपने साथ हुई बदतमीजी का किस्सा सुनाया है। घटना का जिक्र करते हुए एक्ट्रेस ने इंडिगो एयराइन को टैग किया है और इसके एक स्टाफ मेंबर की जमकर क्लास भी लगाई है।

पूजा हेगड़े ने निकाली अपनी भड़ास..

पूजा हेगड़े ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया और उन्होंने लिखा, ‘इंडिगो एयरलाइन के स्टाफ मेंबर विपुल नकाशे ने आज मुंबई से उड़ान भरते वक्त हमारे साथ गलत व्यवहार किया।’ हमारे साथ अंहकारी, अज्ञानी और धमकी भरे लहजे में बात की और वह भी बिना किसी वजह के। अमूनन मैं ऐसे ट्वीट नहीं करती हूं लेकिन यह सच में काफी भयावह था। पूजा हेगड़े के इस ट्विट पर एयरलाइन की ओर से तुरंत रिएक्शन आया और उनसे माफी मांगी गई। साथ ही एक्ट्रेस के पीएनआर नंबर और फोन नंबर को डीए करने के लिए कहा गया। खैर इस ट्वीट पर पूजा हेगड़े की ओर से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है बल्कि इससे पहले भी कई दफा कलाकारों को ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा है।

लोग दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन..

पूजा हेगड़े के ट्वीट पर लोग मिला-जुला रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग पूजा हेगड़े का ट्वीट पढ़ते ही उन्हें सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग पूजा हेगड़े को उल्टा सुना ही रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि पूजा को इस तरह से स्टाफ का नाम नहीं लेना चाहिए था और अब इस वजह से उसकी नौकरी भी चली जाएगी।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top