देश/ विदेश

मध्य प्रदेश में ससुरालियों ने काटी महिला की नाक,जीभ, चिल्ला ना पाए इसलिए मुंह में डाला बेलन..

मध्य प्रदेश में ससुरालियों ने काटी महिला की नाक,जीभ चिल्ला ना पाए इसलिए मुंह में डाला बेलन..

देश-विदेश: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में नागदा जंक्शन कस्बे में चरित्र शंका को लेकर मंगलवार को महिला पर पति, सास-ससुर व एक अन्य महिला रिश्तेदार ने तलवार से हमला कर दिया। महिला को कमरे में बंद कर उसकी नाक, जीभ काट दिए। पुलिस ने बुधवार को महिला के ससुर व मौसी सास को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने के आदेश भी दिए गए हैं।

 

महिला को गंभीर अवस्था में इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहा उसका उपचार चल रहा है। नागदा पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह राधाबाई को पति राजेश चंद्रवंशी, सास गेंदाबाई, ससुर सीताराम, मौसी सास कलाबाई ने कमरे में बंद किया था। और उस पर तलवार से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके मुंह में बेलन भी ठूंस दिया, ताकि वह चिल्ला ना पाए। इसके बाद घायल अवस्था में उसको घर के बाहर फेंक दिया।

 

जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने राधाबाई को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया। पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर और मौसी सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। और साथ ही सीताराम व कलाबाई को गिरफ्तार कर लिया है।

15 साल पहले हुई थी शादी..

घायल महिला की शादी 15 साल पहले राजेश से हुई थी। उसके दो बेटे हैं। राजेश ट्रक चालक है और वह अधिकांश समय घर से बाहर रहता है। चरित्र शंका में परिवार में कई दिनों से विवाद चल रहा था। इससे पहले महिला ने पति के खिलाफ बिरलाग्राम थाने में मारपीट की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top