उत्तराखंड

चंबा हादसा- देर रात एक और शव बरामद, जिंदा दफन हो गए पांच लोग..

चंबा हादसा- देर रात एक और शव बरामद, जिंदा दफन हो गए पांच लोग..

 

उत्तराखंड: नई टिहरी में हुए भूस्खलन को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि यहां चंबा थाने के पास जहां देखते ही देखते पहाड़ सड़क पर आ गया। वहीं मलबे से अब तक पांच शव बरामद हुए है। जिसमें एक चार माह का मासूम भी है। आपको बता दे टिहरी जिले में सोमवार को चंबा थाना के पास टैक्सी स्टैंड में पहाड़ से भारी भूस्खलन होने के कारण भारी चट्टान और मलबा आने से लगभग दस वाहन भी दब गए थे। मलबे से चार शव कल बरामद किए जा चुके थे। वहीं देर रात सर्च टीम ने पांचवा शव बरामद किया।

बताया जा रहा है कि लापता चल रहे सोहन सिंह रावत पुत्र रुकम सिंह उम्र 34 वर्ष का शव मलबे से निकाला, जिसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्या पांच हुई। 6 जेसीबी और एसडीआरएफ, पुलिस जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर तत्काल कार्य करते हुए 5 शव को बरामद किया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बौराड़ी अस्पताल भेज दिया गया है। मंगलवार सुबह तक मार्ग से पूरी तरह से मलबा भी हटा दिया गया है। जिसके बाद चंबा नई टिहरी मोटर मार्ग पर यातायात बहाल हो गया है।

मृतकों का विवरण..
मृतकों की पहचान पूनम (30) पत्नी सुमन खण्डूडी निवासी कंडीसौड़, सारवील (चार माह) पुत्र सुमन खंडूड़ी, सरस्वती (45) पत्नी विनोद प्रसाद रतूड़ी, प्रकाश (30) पुत्र फुलदास निवासी चम्बा, सोहन सिंह रावत (34) पुत्र रुकम सिंह बेरगणी के रूप में हुई है।

आसपास के लोगों को किया दूसरी जगह किया शिफ्ट..
पार्किंग में भूस्खलन होने से वहां पर बना सार्वजनिक शौचालय भी जमींदोज हो गया है। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टिगत चंबा थाने के पास के चार घरों को खाली कर परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top