उत्तराखंड

KVS में लेना है एडमिशन! जारी हुए शेड्यूल और गाइडलाइन..

KVS में लेना है एडमिशन! जारी हुए शेड्यूल और गाइडलाइन..

 

 

 

उत्तराखंड: केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि कक्षा 1 के लिए आनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे शुरू होगी और 15 अप्रैल शाम 5:00 बजे बंद होगी। आप पंजीकरण विवरण केन्द्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/admission/ पर पा सकते हैं। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 31 मार्च, 2024 तक 6 वर्ष है। यानी 1 अप्रैल 2018 या उससे पहले जन्मा बच्चा ही पात्र होगा। वहीं कक्षा 2 और उससे ऊपर के लिए पंजीकरण केवल कक्षाओं में रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर ऑफ़लाइन आयोजित किया जाएगा, जो 1 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे शुरू होगी और 10 अप्रैल को शाम 4:00 बजे बंद होगी। आपको पंजीकरण फॉर्म केन्द्रीय विद्यालय चंदेरी की बेवसाइट पर मिलेगा। जिसे भरकर विद्यालय कार्यालय में जमा कराना होगा। इस बार मोबाइल एप से भी आनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी गई है।

वही दूसरी तरफ केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा की सभी सीटों और अन्य कक्षा की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन किए स्टूडेंट्स में से चयनित छात्र-छात्राओं की सूची जारी किए जाने की तारीखों का भी ऐलान केंद्रीय विद्यालय संगठन ने केवीएस एडमिशन 2024 नोटिफिकेशन में कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार पहली सूची 19 अप्रैल, 2024 (शुक्रवार) को प्रदर्शित की जाएगी। इस सूची में केवल सेवा प्राथमिकता श्रेणियों ॥) के बच्चे शामिल होंगे। दूसरी सूची 29 अप्रैल, 2024 (सोमवार) को प्रदर्शित की जाएगी। इस सूची में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) गैर-क्रीमी लेयर (NCL) श्रेणियों तहत चुने गए बच्चे शामिल होंगे। तीसरी सूची 8 मई, 2024 (बुधवार) को प्रदर्शित की जाएगी। इस सूची में कोई भी शेष रिक्तियाँ शामिल होंगी। पूरा कार्यक्रम नोटिफिकेशन में देखें।

आपको बता दें कि कक्षा 1 में एडमिशन ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से होता है। जिसमें कैटेगेरीवाइज वरीयता मिलती है। जैसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को सबसे पहले एडमिशन दिया जाता है। जो मां-बाप अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं वह केवीएस की वेबसाइट http://kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। ध्यान दें कि केवीएस ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म फ्री होता है।

5 कैटेगरी में बांटी जाती हैं सीटें..

1- सबसे पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों और एक्स सर्विसमैन के बच्चों को मौका दिया जाएगा।
2- आटोनॉमस संस्थाओं, पीएसयू या गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग के कर्मचारियों के बच्चों को एडमिशन मिलेगा
3- इसके बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा।
4-संबंधित राज्य के पीएसयू और आटोनॉमस बॉडीज के कर्मचारियों के बच्चों को मिलेगा।
5- अन्य कैटेगरी के और विदेशियों के बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा।

एडमिशन के लिए उम्र सीमा..

पहली क्लास में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च को कम से कम 6 साल और अधिकतम 8 साल होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि इस बार केवल पहली कक्षा में ही दाखिले होंगे, जबकि कोटा खत्म होने के कारण बाकी कक्षाओं में दाखिले नहीं हो पाएंगे, क्योंकि ज्यादातर विद्यालयों में सीटों से ज्यादा ही संख्या में बच्चों के दाखिले हैं।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स..

1- जन्म प्रमाण पत्र
2- निवास प्रमाण पत्र
3- बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो
4- एससी/एसटी/ओबीसी सर्टिफिकेट (यदि आरक्षित श्रेणी में आते हैं)
5- इडब्लूएस/बीपीएल सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
6- सिंगल गर्ल चाइल्ड हो तो एफिडेविट
7- एम्प्लाई सर्विस सर्टिफिकेट
8- चाइल्ड पैरेंट्स और ग्रैंड पैरेंट्स का रिलेशनशिप सर्टिफिकेट

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top