देश/ विदेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल छठे दौरे पर आज..

दिल्ली के मुख्यमंत्री

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल छठे दौरे पर आज..

 

परेड ग्राउंड में करेंगे जनसभा..

 

देश – विदेश: तीन जनवरी को केजरीवाल उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। आगामी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की पहली बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

उत्तराखंड के छठे दौरे पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज चुनावी बिगुल फूंकेंगे। परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए नवपरिवर्तन अभियान का शुभारंभ करेंगे। केजरीवाल के दौरे के लिए पार्टी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पहली बड़ी जनसभा को करेंगे संबोधित..

 

तीन जनवरी को केजरीवाल उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। आगामी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की पहली बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। केजरीवाल फिर से कोई नया एलान कर प्रदेश की सियासत को गरमा सकते हैं। सोमवार को केजरीवाल जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

जहां से बीजापुर गेस्ट हाउस जाएंगे। बीजापुर में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे परेड ग्राउंड पहुंच जनसभा को संबोधित करेंगे। परेड ग्राउंड में सैनिक सम्मान समारोह भी होगा।

ऐतिहासिक रैली होगी: दीपक बाली..

आप चुनाव अभियान कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि केजरीवाल की जनसभा के लिए पार्टी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह ऐतिहासिक रैली होगी। जो भाजपा और कांग्रेस से बड़ी साबित होगी। इस रैली में जहां एक और पूरे प्रदेश से सैकड़ों आप कार्यकर्ता इस रैली को सफल बनाने देहरादून पहुंच रहे हैं।

केजरीवाल का यह छठवां का दौरा..

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में केजरीवाल का यह छठवां का दौरा है। जिसमें एक बार फिर से एक बड़ी घोषणा कर उत्तराखंड के लोगों को पांचवीं गारंटी दे सकते हैं। जिसका कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की जनता को बेसब्री से इंतजार है।

इससे पहले पांच बार उत्तराखंड का दौरा कर केजरीवाल मुफ्त बिजली, रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा और महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की गारंटी दे चुके हैं। इन सभी गारंटी में अब तक 27 लाख से ज्यादा लोग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top